चांपा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान संपन्न कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक मार्गदर्शन
जांजगीर-चांपा जिले के चांपा नगर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर के भगिनी निवेदिता कक्ष में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
इस महाभियान का उद्देश्य संगठन को सशक्त बनाना कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करना तथा उन्हें जनसेवा के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में भाजपा जिला संगठन प्रभारी रामदेव कुमावत सह-संगठन प्रभारी राजेंद्र वैष्णव पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल मंडल प्रभारी रजनी सत्तू साहू मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत
पालिकाध्यक्ष प्रदीप नामदेव सहित कार्तिकेश्वर स्वर्णकार लक्ष्मी चंद देवांगन शिशुपाल सिंह राजपूत सलीम मेमन गुलाब सिंह चंदेल मीरा मिहीर पत्कि संतोष सोनी ग्यारसी मोदी एवं यशवंत साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों में जिला कार्यालय मंत्री प्रदीप सराफ जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह ठाकुर अमर सुल्तानिया प्रशांत सिंह ठाकुर नंद चौधरी तथा कमला देवी पाटले ने कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली सामाजिक समरसता और सेवा कार्यों पर मार्गदर्शन दिया।
समापन सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह जब्बल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन उनके विचारों और अंत्योदय की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी पार्षद एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.