सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
भारत सरकार नीति आयोग द्वारा आयोजित आकांक्षी जिला आकांक्षी ब्लॉक जन समस्या निवारण शिविर लाखागढ़ से बच्चे गए भूखे प्यासे।
सरस्वती माता भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी को बिना आसन के पूजा पाठ किया गया और अतिथियों की पैरों तले रखा गया यह कौन सी संस्कृती कैसे संस्कृती
भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा आयोजित आकांक्षी जिला आकांक्षी ब्लॉक जन समस्या निवारण शिविर महासमुंद जिले के पिथौरा शहर से लगे ग्राम लाखागढ़ में आयोजित किया गया था जिसमें बाहर से बच्चों को स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बुलाया गया था
जिसमें बच्चों को भूखे प्यासे रखा गया आधे से अधिक बच्चों को नाश्ता पानी नहीं मिला। जबकि आयोजन समिति के द्वारा सभी के लिए नाश्ता की व्यवस्था एवं पानी की व्यवस्था की गई थी परंतु ग्राम लखागढ़ में जन समस्या निवारण शिविर में इस चीज की कमी।
बहुत से अधिकारी कर्मचारियों को भी जो स्टॉल में अपनी ड्यूटी कर रहे थे उनको भी नहीं मिला। उन्होंने पिथौरा सीईओ मैडम को शिकायत की एवं नीति आयोग के अधिकारी से भी उन्होंने शिकायत की। इस कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण जो नहीं होना था वह भी हुआ जिसमें पूजन स्थल पर मां सरस्वती भारत माता एवं छत्तीसगढ़ी महतारी को कुर्सी में रख दिया गया था। जबकि भारतीय संस्कृति में देवी देवताओं को आसान दिया जाता है पर इस कार्यक्रम में माता सरस्वती भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी को आसान नहीं दिया गया था और साथ ही यह भी एक घोर अपमान कहा जा सकता है कि अतिथियों के पैरों के नीचे में इन तीनों देवियों को रखा गया था। यह भारत की कौन से संस्कृति है कौन सा संस्कार है।इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन करने वालों की विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए जो हमारे देवी देवताओं को अतिथियों के पैरों तले रखा गया। यह समस्या निवारण शिविर एक औपचारिकता है जबकि किसी विभाग में किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं वृद्धा पेंशन की राशि नहीं आ रही है गरीबी कार्ड नहीं बन रहा है महतारी वंदन का फिर से पोर्टल चालू नहीं हो रहा है भूमिहीन कृषि मजदूर की राशि अब आना बंद हो गया है इन विषयों पर यह समस्या निवारण शिविर लगाना चाहिए।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.