गांजा तस्करी करने के दो आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेल्वे स्टेशन के पास घेराबंदी कर उड़ीसा से गांजा तस्करी कर छत्तीसगढ़ लेकर आने के दो आरोपियों को थाना अकलतरा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा ने अरविन्द तिवारी को बताया गत दिवस 08 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति रेल्वे स्टेशन के पास एक बैग में भारी मात्रा में गांजा रखे हुये हैं। सूचना पर मौके पर पहुंचकर रेलवे सुरक्षा बल के साथ मिलकर घेराबंदी कर मुखबिर के बताये अनुसार रेल्वे स्टेशन के पास काला कलर का एक बैग रखे हुये दो व्यक्ति मिले। जिसका नाम पता पूछने पर उन्होंने तरूण सेन और प्रतीक मिश्रा बताया। पूछताछ करने पर उनके द्वारा मादक पदार्थ गांजा को उड़ीसा बेलपहाड़ से लाना बताया गया एवं तलाशी लेने पर उनके पास से चार पैकेट में चार किलो मादक पदार्थ गांजा कीमती दो लाख रूपये का बरामद हुआ। जिसे गवाहों के समक्ष जप्त कर पुलिस ने कब्जा कर अपराध क्रमांक 129/2026 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट कायम किया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से अकलतरा पुलिस ने दोनो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा , उप निरीक्षक बी एल कोसरिया , आरक्षक गौकरण राय , राजा रात्रे, राज पांडेय एवं रेलवे सुरक्षा बल स्टाफ प्रधान आरक्षक आर.पी. द्विवेदी , सत्यम सरकार रणवीर का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपीगण -
तरूण सेन पिता अशोक सेन उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम - गरियाबंद , थाना - रावणभांठा , जिला - गरियाबंद और प्रतीक मिश्रा पिता सोमनाथ मिश्रा उम्र 21 वर्ष निवासी - बिरगांव , थाना - उरला , जिला - रायपुर (छत्तीसगढ़)।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.