Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, March 11, 2026

कामेश बंजारा बने भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री

 कामेश बंजारा बने भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री




बसना,भारतीय जनता पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन प्रदेश महामंत्री पवन साय,संभाग प्रभारी अखिलेश सोनी के निर्देशानुसार भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया की अनुमति से भाजपा जिला प्रभारी जयंती पटेल,भाजपा जिला अध्यक्ष एतराम साहू की अनुशंसा से युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमन वर्मा द्वारा जिला पदाधिकारी,एवं युवा मोर्चा के विभिन्न प्रकल्पों के पदाधिकारियों की घोषणा की गई गई।

नवगठित कार्यकारिणी में बसना के सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता कामेश बंजारा को भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है।

कामेश बंजारा लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वे पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा बसना के अध्यक्ष (2017–2022), भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महासमुंद (2021–2023) तथा सांसद प्रतिनिधि नगर पंचायत बसना (2021–2024) जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा,लोकसभा चुनाव एवं नगरीय निकाय चुनाव में भी संगठन के लिए सक्रिय भूमिका निभाई है।

पार्टी नेतृत्व ने उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

नए दायित्व मिलने पर कामेश बंजारा ने शीर्ष नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

इस नियुक्ति पर कामेश बंजारा ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद रूपकुमारी चौधरी,भाजपा जिला अध्यक्ष एतराम साहू, विधायक संपत अग्रवाल, विधायक योगेश्वर राजु सिन्हा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमन वर्मा का आभार व्यक्त किया।

कामेश बंजारा को जिला महामंत्री बनाया जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad