Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, March 24, 2026

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में किया गया कारागार निरीक्षण*

 प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में किया गया कारागार निरीक्षण*



कवर्धा, 23 मार्च 2026।  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सालसा के निर्देशानुसार गठित ‘‘बोर्ड ऑफ विजिटर्स‘‘ तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा  गठित ‘‘एम्पावर्ड समिति‘‘ द्वारा कबीरधाम में कारागार निरीक्षण 23 मार्च को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री अमन तिग्गा, 




अतिरिक्त कलेक्टर श्री नरेन्द्र पैकरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र सिंह बघेल, लोक निर्माण विभाग से श्री एलआर छतरे एवं जेल मैनुअल 2016 के तहत गठित समिति के अन्य सदस्यगणों के साथ किया गया। इस दौरान जेल के बैरकों, जाति आधारित भेदभावपूर्ण प्रथायें, स्नानागार, जेल परिसर में स्वच्छता एवं बंदियों के भोजन एवं स्वास्थ्य सुरक्षा पर अवलोकन कर निरीक्षण किया गया। उन्होंने जेल परिसर का निरीक्षण करते हुए बैरकों की क्षमता, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधा, स्वच्छता एवं बैरकों में रखे जाने वाले बंदियों की संख्या, रसोई कक्ष की स्वच्छता, पीने के पानी तथा भोजन की गुणवत्ता, बंदियों के लिए खेल एवं व्यायाम के साधन व प्रशिक्षण की जानकारी, जेल परिसर के बागवानी की स्वच्छता के संबंध में भ्रमण कर जानकारी ली गई। तत्संबंध में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा सहायक जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad