शराब पीने के लिये पैसा मांग कर मारपीट करने का आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा - शराब पीने के लिये पैसे की मांग करते हुये मारपीट करने के आरोपी को थाना नवागढ़ पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश शेंडे ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थी चंद्रिका प्रसाद आजाद निवासी गंगाजल के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था कि गांव का सुरेश यादव विगत 22 फरवरी की सुबह दस बजे इसके घर के पास गया और गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी दे रहा था और शराब पीने के लिये पैसे की मांग कर रहा था। जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 66/26 धारा 296 , 115 (2) , 351 (3) ,119(1) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के द्वारा प्रकरण के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जांजगीर विजय कुमार पैकरा के कुशल मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक कमलेश शेंडे के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुवे आरोपी को पकड़ा गया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने में उनके द्वारा जुर्म करना स्वीकार किये जाने से नवागढ़ पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक कमलेश कुमार शेंडे थाना प्रभारी नवागढ़ , सहायक उप निरीक्षक नजीर हुसैन एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी -
सुरेश यादव उर्फ सुरेंद्र पिता गंगाराम यादव उम्र 46 वर्ष निवासी - गंगाजल , थाना - नवागढ़ , जिला - जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़)।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.