CM योगी के विजन से सिर्फ 8 साल में बन गया नोएडा का इंटरनेशनल एयरपोर्ट, UP बनेगा वैश्विक एविएशन हब:
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी
उ.प्र.- राजधानी दिल्ली से लगे हुए जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का लोकार्पण हो गया है।आठ वर्षों के अथक प्रयास और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नियमित निगरानी से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट सपने से हकीकत में तब्दील हो गया है। मार्च 2026 में एयरोड्रम लाइसेंस मिलने और शनिवार (28 मार्च 2026) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फेज-1 के लोकार्पण के बाद यह एयरपोर्ट पूरी तरह संचालन के लिए तैयार है। उत्तर प्रदेश को वैश्विक एविएशन हब बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी के विजन का यह सबसे बड़ा मील का पत्थर साबित होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मेगा प्रोजेक्ट को शुरू से ही अपनी प्राथमिकता दी। उनके कुशल नेतृत्व और समयबद्ध फैसलों की वजह से 2017 में शुरू हुआ सपना 2026 में पूरा हो गया।
प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा फेज-1के लोकार्पण के बाद एयरपोर्ट से नियमित उड़ानें शुरू हो जाएंगी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.