विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ एवं VICCI के होली मिलन समारोह वृंदावन की कलाकारों संग झूमे विप्रजन ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर - विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ एवं VICCI का होली मिलन समारोह होटल सेलीब्रेशन, जेल रोड में संपन्न हुआ ।आयोजित होली मिलन समारोह में उत्साह,
भक्ति और रंगों का अद्भुत संगम दिखाई दिया। वृंदावन से आइ कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ विप्रजनों ने झूमकर नृत्य किया और होली के रंगों में सराबोर हो गए ।
समारोह में समाज कै प्रसिद्ध भजन गायक मनोज शर्मा के सुमधुर भजनों की धुन पर उपस्थितजनों ने आनंदपूर्वक नृत्य कर होली का उत्सव मनाया ,इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे पर गुलाल लगाकर फूलों की वर्षा कर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में प्रेम और भाई- चारै का माहौल बना रहा ।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.