महिला दिवस पर विप्र फाउंडेशन एवं VICCI का होली मिलन समारोह संपन्न ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर - अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ एवं VICCI (Vipra Chamber of Commerce and Industries) रायपुर चैप्टर के संयुक्त तत्वाधान में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम Hotel Celebration, Jail Road, Raipur में संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई ।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के बीच आपसी सौहार्द, सहयोग और उत्साह को बढ़ावा देना । कार्यक्रम के दौरान VICCI के सदस्यों द्वारा स्टॉल लगाया गया, जिसका उद्देश्य समाज के लोगों के व्यवसाय को प्रोत्साहित करना रहा । जिसमें समाज के उद्यमियों और व्यवसायियों ने अपने उत्पाद और सेवाओं को प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को आकर्षित किया ।
इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के संरक्षक श्री सत्यनारायण शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाज की महिलाओं एवं बच्चों ने जो सराहनीय कार्य किये है वे निश्चय ही बधाई और सम्मान के हकदार हैं ,साथ ही उन्होंने विप्र महिला फाउंडेशन एवं VUCCI रायपुर को महिला दिवस के इस सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि (Chief Guest) के रूप में
Dr. Priya Pandey Rao एवं Dr. Bhawani Rao उपस्थित रही ।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे —
श्याम शर्मा (राष्ट्रीय अध्यक्ष, VICCI),कचरू शर्मा (VICCI),
प्रीतिश शर्मा (नेशनल जनरल सेक्रेटरी, VICCI),
सोनाली शर्मा (प्रदेश प्रभारी, Vipra Foundation),
दीपाली शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष, Vipra Foundation),
महेश शर्मा (प्रेसिडेंट, VICCI रायपुर चैप्टर) एवं
दीपक शर्मा (सेक्रेटरी, VICCI रायपुर चैप्टर)।
इस होली मिलन एवं महिला दिवस समारोह के माध्यम से समाज में अग्रणी भूमिका निभाने वाली महिलाओं एवं छात्राओं को सम्मानित किया गया । एवं ब्राह्मण व्यापारियों की एकता का संदेश लोगों तक पहुँचाने का प्रयास किया गया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.