दिनांक5/04/26
थाना सरिया
▪️ सरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही
▪️ 01नग देशी पिस्टल,02 मैगजीन,18 नग जिंदा राउंड के साथ 02 युवक गिरफ्तार।
▪️ आरोपी का नाम- 1) कविराज चौहान पिता कंवल चौहान उम्र 36 वर्ष सा करंजी थाना भुड़कुड़ा जिला गाजीपुर ( उत्तरप्रदेश)
2 ) अजय यादव पिता सुमेर याद उम्र 30 वर्ष सा पोगहट चक थाना धूमनगंज जिला प्रयाग राज( उत्तरप्रदेश)
पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेये,अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं डीएसपी सुश्री संतोषी ग्रेस के द्वारा अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई करने निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल मार्ग दर्शन में आज वाहन चेकिंग दौरान हुंडई आई टेन कार में अवैध हथियार के साथ 02 युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 04/04/2026 को कंचनपुर बैरियर में वाहन चेकिंग दौरान रायगढ़ तरफ से आते सफेद रंग की आई टेन कार क्र UP 65 DA 5833 में 01 नग देशी पिस्टल ,02 मैगजीन,18 नग जिंदा राउंड के साथ 02 युवकों को पकड़ा गया। जिनसे पिस्टल ,राउंड के बारे में पूछताछ करने पर प्रयागराज से ब्लैक में खरीदना तथा अभी जगन्नाथ पूरी घूमने जाना बताए।आरोपियों को नोटिस देने पर हथियार के संबंध में कोई कागजात नहीं होना बताए जाने पर अवैध 01नग देशी पिस्टल,02 मैगजीन,18 नग जिंदा राउंड और आई टेन कार क्र UP 65 DA 5833को गवाहों के समक्ष जप्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सरिया में अप क्र 69 /2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव प्रधान आर.भोजराम नट ,मोहन गुप्ता,विजय यादव आरक्षक- दिगंबर पटेल, श्रवण टंडन,विमल जांगड़े,नरेंद्र चंद्रा, दिलीप स्नेही, लक्ष्मी पटेल साइबर सेल से रामकुमार मानिकपुरी एवं समस्त थाना स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.