दिनांक05/04/26
थाना सरिया
▪️ सरिया पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध लगातार बड़ी कार्यवाही
▪️ 15 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
▪️ आरोपी का नाम- पीला बाबू यादव पिता चैतराम यादव उम्र 63 वर्ष सा डूमरसिंहा थाना सरिया जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़*
पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेये,अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं डीएसपी सुश्री संतोषी ग्रेस के द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल मार्ग दर्शन में थाना सरिया पुलिस के द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
विवरण इस प्रकार है कि अप0क्रं0 68/2026 धारा-34(2)59(क) आबकारी एक्ट में दिनांक-04.04.2026 को दौरान पेट्रोलिंग मुखबिर से,बिक्री हेतु अवैध शराब छिपाकर रखे जाने की सूचना पर घटना स्थल ग्राम डूमर सिंहा, मुखबिर के बताए स्थान आरोपी के मकान पीछे हमराह स्टाफ एवं गवाहन के जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जिसमे एक सफेद रंग के प्लास्टिक डिब्बा में 15 लीटर लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 3000 रु तथा घटनास्थल में उपस्थित आरोपी पीला बाबू के पास से नगदी बिक्री रकम 610 रु बरामद हुआ। आरोपी के कब्जे से बरामद 15 लीटर कच्ची महुआ शराब को हमराह स्टाफ एवं गवाहान के समक्ष जप्त किया जाकर आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव सउनि सुमन चौहान, आरक्षक-नरेंद्र चंद्रा, श्रवण टंडन एवं समस्त थाना स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.