Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, April 30, 2026

छू लो आसमान कन्या परिसर कारली की छात्राओं ने किया जिले में नाम रोशन 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन

 बीग ब्रेकिंग दंतेवाड़ा

लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़

रिपोर्टर   असीम पाल दंतेवाड़ा

 



छू लो आसमान कन्या परिसर कारली की छात्राओं ने किया जिले में नाम रोशन



10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन


दंतेवाड़ा, 30 अप्रैल 2026। इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में छू लो आसमान कन्या परिसर कारली की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले में टॉप कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्राओं की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।




 इस क्रम में 10वीं कक्षा में विद्यालय की छात्रा तमन्ना ठाकुर पिता दिनेश ठाकुर ने 96.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं के. काव्या स्वर्णकार पिता के. नारायण स्वर्णकार ने 96.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा पायल ताती पिता अमेर सिंह ताती ने 94.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर पंचम स्थान, सीमा  पिता हुंगा ने 93.83 प्रतिशत  अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर सप्तम, अनीशा राय पिता दीपकर राय एवं भूमिका नागवंशी पिता केशव राव नागवंशी, सरस्वती यादव पिता नीलू राम यादव ने 92.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर नंवम स्थान, हासिल किया।  

इसी प्रकार 12वीं कक्षा में छात्रा टिशा साहू  पिता राम नारायण साहू ने 92.80 प्रतिशत अंक लाकर जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा फाल्गुनी सोम पिता ललित कुमार सोम ने 90.40 प्रतिशत अंक लाकर जिले में पंचम स्थान, प्रार्थना सोरी पिता रामदेव सोरी ने 90 प्रतिशत अंक लाकर जिले में  षष्ठ स्थान, छात्रा भूमिका पिता धर्मेंद्र ठाकुर ने 88.20 प्रतिशत अंक लाकर जिले मंर अष्टम स्थान प्राप्त किया। अन्य छात्राओं ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी तथा जिला मिशन समवन्यक ने छात्राओं को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्राओं की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की अधीक्षिका श्री रवीन्द्र शैनी एवं समस्त स्टाफ ने भी छात्राओं की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि संस्था में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाता है, जिसके कारण यह सफलता संभव हो पाई है। छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और अभिभावकों को दिया तथा आगे भी कड़ी मेहनत करने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad