आईजी गर्ग ने दिये कानून व्यवस्था और लम्बित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर - पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षकों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली गई।समीक्षा मीटिंग का आयोजन रेंज स्तरीय पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में किया गया। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज गर्ग के द्वारा बैठक में कानून व्यवस्था और लम्बित प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु कई अतिआवश्यक निर्देश दिये गये। जिनमें सुशासन तिहार (01 मई से 10 जून) - शासन के निर्देशानुसार 'सुशासन तिहार' के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों का सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिये गये। रेंज में लंबित 2374 मर्ग प्रकरणों (विशेषकर वर्ष 2024 के पूर्व के) का तत्काल निराकरण करने तथा हत्या के मामलों में डीएनए जांच और एफएसएल रिपोर्ट प्राथमिकता पर प्राप्त करने को कहा गया। नागरिकों को सुविधा देते हुये निर्देश दिया गया कि पासपोर्ट सत्यापन का कार्य पन्द्रह दिनों के भीतर ऑनलाइन पूरा किया जाये। इसके लिये नागरिकों को अनावश्यक रूप से थाने बुलाने या भौतिक दस्तावेज सत्यापन की बाध्यता को खत्म करने पर जोर दिया गया। माइनिंग क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मियों की मुसाफिरी दर्ज करने , हाईवे पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने तथा बाहरी राज्यों में जाने वाली पुलिस टीमों के लिये निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिये गये। इस समीक्षा मीटिंग में शशि मोहन सिंह उमनि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ , भोजराम पटेल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली , मनोज खिलारी पुलिस अधीक्षक गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही , सिद्धार्थ तिवारी पुलिस अधीक्षक कोरवा , प्रफुल्ल ठाकुर पुलिस अधीक्षक जिला सक्ती , आंजनेय वार्ष्णेय पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़ , सुश्री निवेदिता पॉल पुलिस अधीक्षक जॉजगीर-चाम्पा , श्रीमती मधुलिका सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर , विवेक शर्मा उप पुलिस अधीक्षक पु.म.नि. कार्यालय बिलासपुर उपस्थित रहें।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.