अरंड हाई स्कूल का सराहनीय परिणाम
छ . ग . मा . शि . म . रायपुर द्वारा विगत दिवस बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए जिसमें शासकीय हाई स्कूल अरंड के 89.13% विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। 90.5% अंकों के साथ कुमारी लता साहू टॉप पर रही , जबकि रीतिका देवांगन 89% द्वितीय एवं कुमकुम निषाद 79% तृतीय स्थान पर रहे। शाला में दर्ज 47 विद्यार्थियों में 18 प्रथम श्रेणी, 20 द्वितीय श्रेणी, 3 तृतीय श्रेणी के साथ उत्तीर्ण हुए। 01अनुपस्थित, 02 पूरक, 03 अनुत्तीर्ण हुए। संस्था के प्राचार्य श्री एन पी तिवारी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दिए एवं पूरक तथा अनुत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को द्वितीय अवसर की परीक्षा में बेहतर तैयारी के साथ सम्मिलित होने का संदेश दिए। इस अच्छे परिणाम पर हर्ष व्यक्त करते हुए शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री कार्तिक राम पटेल, सरपंच श्री डिगंबर पटेल, सक्रिय सदस्य श्री शिवचरण ध्रुव, श्री कृष्णा ध्रुव ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत एवं शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन का प्रतिफल बताया। ज्ञात हो कि बीते वर्ष विद्यालय का परीक्षा फल 96%था एवं 2017 से प्रारंभ हाई स्कूल शुरुआत से ही लगातार अच्छा परिणाम देने में सफल रहा है। इस अवसर पर शिक्षण स्टाफ श्री डी आर ध्रुव,श्री प्रदीप कर, श्रीमती लोकेश्वरी साहू, श्री टीकम पटेल ने विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित किये। उपरोक्त जानकारी विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता श्री सोनसाय पटेल ने हमे साझा किये।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.