Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, April 30, 2026

सांकरा जोन की एबीओ मिश्रा ने ली बैठक

 सांकरा जोन की एबीओ मिश्रा ने ली बैठक 



शिक्षक पिथौरा - विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती लक्ष्मी डडसेना के निर्देशानुसार सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी पूर्णानंद मिश्रा ने 29 अप्रैल को सांकरा जोन

के 10 संकुल केंद्र के समन्वयक एवं प्रधान पाठकों की बैठक ए डी एन विद्यालय सांकरा में लिया।

बैठक में श्री मिश्रा ने जाति प्रमाण पत्र, अपार आईडी सहित सुशासन तिहार के मद्देनजर अन्य शैक्षिक विषयों पर शिक्षकों से गहनता के साथ चर्चा किया। एबीओ श्री मिश्रा ने कहा कि शिक्षा विभाग विकास खंड पिथौरा के विभागीय कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विकास खंड के 42 संकुलों को भुरकोनी,पिथौरा,सांकरा और पिरदा 4 जोन में बांटा गया है। जिसमें सांकरा एक महत्वपूर्ण जोन है। सभी जोन में विभागीय कार्यों को लेकर आने वाले समय पर  स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होगी। जिसमें संकुल समन्वयकों एवं प्रधान पाठकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

श्री मिश्रा ने सुशासन तिहार में आने वाले संभावित शिकायत,मांग आदि पर पूरी तैयारी कर लेने को कहा।ताकि शिविर में किसी भी प्रकार की शिकायत न आए। जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों को सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी पूर्णानंद मिश्रा ने शुभकामनाएं दी और इस कार्य को पूरी निष्ठा से करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित बसना विधान सभा के विधायक  के निज सचिव नरेंद्र बोरे ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि  शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए विधायक कार्यालय से जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी, वे उसके लिए अवश्य पहल करेंगे। आने वाले समय में विधान सभा स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह कराने की बात भी कही।जिससे शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा,श्री बोरे ने कहा कि सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री  मिश्रा एक सुलझे हुए नेतृत्व कर्ता हैं। उनके पिथौरा में आने से निश्चित रूप से पिथौरा विकास खंड शिक्षा विभाग का सभी क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका में रहेगा।

इसके पश्चात उन्होंने 10 संकुल केंद्र से आए प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानपाठकों के साथ वार्षिक परीक्षाफल वर्ष 2026 का अनुमोदन किया। अनुमोदन कार्य में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बल्दीडीह के प्रधान पाठक जयंती नायक आकर्षण का केंद्र रहीं, जो अपने सेवाकाल के अंतिम दिवस विद्यालय से विदाई पश्चात अपने अंतिम कर्तव्य परीक्षा फल अनुमोदन कराने पहुंची हुई थीं ।उनको सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री मिश्रा ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया और उन्हें अधिवार्षिकी पूर्ण करने हेतु बधाई दिया। इस दौरान सभी शिक्षक गण बहुत ही उत्साहित नजर आए। बैठक का संचालन एवं आभार प्रदर्शन संकुल समन्वयक लखन कुर्रे सांकरा जोन के जोन प्रभारी  ने किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad