सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
पटेवा थाना के ग्राम पचरी में पुलिस पर हमला, सरकारी वाहन में तोड़फोड़; 10 आरोपी गिरफ्तार
फरार आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, SDOP ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
महासमुंद जिले के पटेवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पचरी में पुलिस टीम पर हमला और शासकीय वाहन में तोड़फोड़ का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, थाना पचरी में दर्ज आबकारी एक्ट के एक प्रकरण में फरार आरोपी को पकड़ने पुलिस टीम गांव पहुंची थी।
कार्रवाई के दौरान आरोपी विजय मार्कण्डेय को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा था, तभी उसके परिवार के सदस्य एवं अन्य लोग एकत्र होकर पुलिस टीम के साथ अभद्रता करने लगे। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पुलिस पर हाथ-मुक्के से हमला कर दिया और पत्थरबाजी भी की, जिससे शासकीय वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। घटना के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
इस संबंध में SDOP अजीत कुमार, पिथौरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने और शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय महासमुंद में पेश किया गया है, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.