वरुथिनी एकादशी के पावन अवसर पर श्री खाटू श्याम मंदिर में भव्य संकीर्तन का आयोजन। सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर-श्री श्याम मंदिर परिसर समता कालोनी में आज वरूथनी एकादशी के पावन अवसर पर नागपुर के प्रसिद्ध भजन गायक कमलेश पांडे एवं खुशी पांडे द्वारा अपनी सुमधुर आवाज में भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। यह भजन कार्यक्रम का आयोजन श्री श्याम मित्र मंडल रायपुर द्वारा आयोजित किया गया है। भजन कार्यक्रम शाम 7 बजे से रात 9.30 बजे तक चलेगा। कृष्णपक्ष की एकादशी ‘वरुथिनी’ के नाम से प्रसिद्ध है । यह इस लोक और परलोक में भी सौभाग्य प्रदान करनेवाली है । ‘वरुथिनी’ के व्रत से सदा सुख की प्राप्ति और पाप की हानि होती है ।... इस पावन अवसर पर भक्तगण। भगवान श्री खाटू श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद लेगे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.