भीषण गर्मी में आम जनता के लिए शीतल पेयजल प्याऊ घर का शुभारंभ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर -महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ और नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 5 के संयुक्त सहयोग से गर्मियों में आमजनों एवं राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से ठंडे पेय जल की व्यवस्था तीन स्थानों पर की गई है।
1. प्रगति ज्वेलर्स के सामने .
2 .स्टेशनरी शॉप अश्विनी नगर के सामने .
3 .विजयलक्ष्मी साड़ी सामने ,
व्यापारी संघ द्वारा पिछले 7 वर्षों से लगातार ये 3 प्याऊ घर खोले जाते हैं इसी कड़ी के अंतर्गत प्याऊ घर का शुभारंभ समाजसेवी लक्ष्मी नारायण लाहोटी एवं नगर पालिक निगम जोन 5 के सब इंजीनियर टिकेंद्र चंद्राकर के द्वारा किया गया । इस अवसर पर व्यापारी संघ के संरक्षक धीरज ताम्रकार, अध्यक्ष विमल बाफना ,राम चौरसिया ,विनोद जोशी ,प्रशांत भागवत, राजकुमार अग्रवाल, विनोद जैन, वैभव सालुंखे ,विजय कलंत्री, तेजस सालुंखे ,चंद्रेश देवांगन ,भालचंद्र सालुंखे उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.