Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, April 12, 2026

स्कूल में पढ़ाई के दौरान छात्र से मारपीट करने वाली शिक्षिका गिरफ्तार। मामला खालसा पब्लिक स्कूल, डोंगरगढ़ का। पुस्तक निकालने में देरी होने पर क्लास टीचर एवं इंचार्ज शिक्षिका द्वारा की गई मारपीट। मारपीट से छात्र की सुनने की शक्ति स्थायी रूप से प्रभावित। दोनों शिक्षिकाओं के विरुद्ध धारा 117(2), 117(3), 3(5) बीएनएस के तहत कार्यवाही।

 राजनांदगांव 


स्कूल में पढ़ाई के दौरान छात्र से मारपीट करने वाली शिक्षिका गिरफ्तार।



मामला खालसा पब्लिक  स्कूल, डोंगरगढ़ का।

पुस्तक निकालने में देरी होने पर क्लास टीचर एवं इंचार्ज शिक्षिका द्वारा की गई मारपीट।

मारपीट से छात्र की सुनने की शक्ति स्थायी रूप से प्रभावित।

दोनों शिक्षिकाओं के विरुद्ध धारा 117(2), 117(3), 3(5) बीएनएस के तहत कार्यवाही।


गिरफ्तार आरोपी का नाम- प्रियंका सिंह पति आतिश सिंह, उम्र 45 वर्ष, निवासी केदारबाड़ी वार्ड क्रमांक 03, डोंगरगढ़, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)


प्रार्थी सुधाकर सहारे पिता स्व. प्रेमदास सहारे, उम्र 49 वर्ष, निवासी मिसीया बाड़ा, डोंगरगढ़ द्वारा थाना डोंगरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उनका पुत्र सार्थक सहारे , कक्षा 7वीं का छात्र, दिनांक 02-07-2025 को अपने स्कूल खालसा पब्लिक स्कूल, डोंगरगढ़ गया था। क्लास के दौरान क्लास टीचर नम्रता साहू द्वारा सभी छात्रों को एस.एस.टी. की पुस्तक निकालने कहा गया। पुस्तक निकालने में थोड़ी देर होने पर शिक्षिका नाराज हो गई और इंचार्ज शिक्षिका प्रियंका सिंह को शिकायत की। इसके बाद दोनों शिक्षिकाएं कक्षा में आईं, जहां इंचार्ज शिक्षिका प्रियंका सिंह द्वारा छात्र के दोनों कानों पर हाथ से मारपीट की गई, जिससे छात्र के दोनों कानों को गंभीर क्षति पहुंची और उसकी सुनने की शक्ति स्थायी रूप से खत्म हो गई। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 574/2025 दर्ज कर धारा 117(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर धारा 117(3) बीएनएस जोड़ी गई।


पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में प्रकरण की विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन किया गया। साक्ष्य के आधार पर आरोपी इंचार्ज शिक्षिका प्रियंका सिंह को दिनांक 11-04-2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा मे रखा गया हैं। प्रकरण में क्लास टीचर नम्रता साहू फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है।


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad