कबीरधाम जिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाणीकरण में पूरे राज्य में पहले स्थान पर
लक्ष्य के विरुद्ध 125 प्रतिशत रही उपलब्धि
कवर्धा, 16 अप्रैल 2026। स्वास्थ्य सेवाओं की आमजनों तक गुणवत्तापूर्ण पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में कबीरधाम जिले ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। स्वास्थ्य केंद्रों के राष्ट्रीय स्तर के गुणवत्ता मानक प्रमाणीकरण में कबीरधाम जिला पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर है।
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक (एनएचएम) के मार्गदर्शन में अब तक कुल 45 शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओ ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक सर्टिफिकेट (एन.क्यु.ए.एस.) प्राप्त करके स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह प्रमाण पत्र केंद्र सरकार द्वारा प्रदाय की जाती है। उत्कृष्ट गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाओ और रोगी केन्द्रित देखभाल को दर्शाता है। यह उन स्वास्थ्य संस्थाओ को दिया जाता है, जो सेवा प्रावधान, रोगी अधिकार, समर्थन सेवाएं, नैदानिक सेवाएं, संक्रमण नियंत्रण, गुणवत्ता प्रबंधन और सकारात्मक परिणाम जैसे कड़े मानको पर खरी उतरती है। इसमें भाग लेने के लिए संस्थाओ को चेकलिस्ट अनुसार तैयारी किये जाने की आवश्यकता होती है, जिसके पश्चात जिला स्तरीय टीम एवं राज्य स्तरीय टीम द्वारा संस्था का भ्रमण कर चेकलिस्ट अनुसार दस्तावेजांे का परीक्षण, इंटरव्यू, संस्था की साफ-सफाई, आवश्यक दवाइयों, जाँच किट की आपूर्ति, भवन की स्थिति, जल-बिजली की आपूर्ति एवं मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जाँच कर अंक प्रदाय किया जाता है। चेकलिस्ट अनुसार प्रत्येक मानक में 70 प्रतिशत से अधिक अंक पाने पर ही संस्था द्वारा राष्ट्रीय स्तर के प्रमाणीकरण हेतु सक्षम पोर्टल में आवेदन किया जाता है।
लक्ष्य के विरुद्ध 125 प्रतिशत रही उपलब्धि
राज्य द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले के 73 स्वास्थ्य केन्द्रों को सक्षम पोर्टल में आवेदन कर प्रमाणीकरण की तैयारी किये जाने का लक्ष्य दिया गया था। जिसके विरुद्ध जिले द्वारा कुल 91 शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओ (125ः) द्वारा क्वालिटी का कार्य किया जा रहा है, जो की राज्य में प्रथम स्थान पर है। कुल 91 स्वास्थ्य संस्थाओं में से 45 स्वास्थ्य संस्थाआंे का प्रमाणीकरण हो चुका है व 8 का परिणाम आना शेष है एवं 38 संस्थाओं द्वारा तैयारी की जा रही है। जिला चिकित्सालय, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 5 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 38 उप स्वास्थ्य केन्द्रों का प्रमाणीकरण पूर्ण हो चुका है. जिला नोडल अधिकारी (एन.क्यु.ए.एस.) एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश प्रेमी के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया का सफलतापूर्वक राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक सर्टिफिकेशन पूर्ण किया गया है।
संस्थाओं को बेहतर सुविधाओं के लिए मिलती है प्रोत्साहन राशि
स्वास्थ्य संस्थाओ के प्रमाणित होने के पश्चात उप स्वास्थ्य केंद्र को 2.16, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 3.00 लाख, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एव जिला चिकित्सालय को 10000 रुपये प्रति बेड के अनुसार प्रतिवर्ष 3 वर्ष तक प्रोत्साहन राशि प्रदाय किया जाता है, जिससे कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी द्वारा संस्था में उन्नयन कार्य एवं मरीजों के हितार्थ इस राशि का सदुपयोग निरंतर 03 वर्ष तक किया जाता है।
मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मडमडा, आयुष्मान आरोग्य मंदिर मैनपुरी एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर पालिगुढ़ा को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा एक स्थानीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक सर्टिफिकेट (एन.क्यु.ए.एस.) प्रदाय कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद श्री संतोष पांडेय, विधायक पंडरिया श्रीमती भावना बोहरा भी उपस्थित रहे। जिला स्तरीय टीम- डॉ मुकुंद राव, श्रीमती आराधना बंजारे, श्री सुरेन्द्र चंद्रवंशी, एवं श्रीमती श्रध्दा चंद्रवंशी द्वारा एन.क्यु.ए.एस. प्रमाणीकरण के लिए समस्त कार्यों जैसे प्रशिक्षण, मॉनिटरिंग, संस्था का भ्रमण कर पाए गए कमियों को दूर किये जाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.