Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, April 27, 2026

गंज बासौदा में ट्रैफिक सख्ती : 13 वाहन चालकों पर कार्रवाई, ₹6300 जुर्माना वसूला मोडिफाइड साइलेंसर पर शिकंजा, नाबालिग चालकों को सख्त चेतावनी ऑटो पार्ट्स दुकानों की जांच, नागरिकों को योजनाओं की दी जानकारी


दिनांक: 25.04.2026

जिला: विदिशा


 गंज बासौदा में ट्रैफिक सख्ती : 13 वाहन चालकों पर कार्रवाई, ₹6300 जुर्माना वसूला



 मोडिफाइड साइलेंसर पर शिकंजा, नाबालिग चालकों को सख्त चेतावनी


 ऑटो पार्ट्स दुकानों की जांच, नागरिकों को योजनाओं की दी जानकारी


सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी श्रीमती शिखा भलावी के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरपत सिंह लोधी द्वारा स्टाफ के साथ गंज बासौदा में विशेष चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।


 मोडिफाइड साइलेंसर पर कार्रवाई:

अभियान के दौरान शहर की प्रमुख ऑटो पार्ट्स दुकानों की जांच की गई। दुकानदारों को मोडिफाइड साइलेंसर न बेचने एवं ऐसे मामलों की सूचना पुलिस को देने हेतु निर्देशित किया गया। बताया गया कि इससे अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण होता है, जिससे आम नागरिकों, विशेषकर बच्चों एवं बुजुर्गों को परेशानी होती है।


 नाबालिग चालकों पर सख्ती:

वाहन चलाते पाए गए नाबालिगों के परिजनों को मौके पर बुलाकर समझाइश दी गई तथा भविष्य में पुनरावृत्ति न करने की सख्त चेतावनी दी गई। साथ ही नगर पालिका टीम के सहयोग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर सड़क पर खड़े वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई।


 चालानी कार्रवाई:

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 13 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल ₹6300 का शमन शुल्क वसूला गया।


 जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी:

अभियान के दौरान नागरिकों को राहवीर योजना, कैशलेस उपचार योजना एवं हिट एंड रन पीड़ित प्रतिकर योजना के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।


 विदिशा पुलिस की अपील:

“यातायात नियमों का पालन केवल जुर्माने से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपने और दूसरों की सुरक्षा के लिए करें। सुरक्षित चलें, सुरक्षित रहें।”

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad