Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, April 27, 2026

सेवा उत्सव के तहत स्कूल का हुआ कायाकल्प, 50 से अधिक पेंटरों ने किया श्रमदान

 सेवा उत्सव के तहत स्कूल का हुआ कायाकल्प, 50 से अधिक पेंटरों ने किया श्रमदान



बिलाईगढ़। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला डोकरीडीह (बिलाईगढ़) में इंडिगो पेंट्स लिमिटेड द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत “सेवा उत्सव” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 



इस पहल के अंतर्गत आसपास के 50 से अधिक पेंटरों ने श्रमदान कर स्कूल भवन का रंग-रोगन कर उसे नया रूप प्रदान किया।


कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर कृष्णा बोरवेल्स पंप एंड हार्डवेयर, बिलाईगढ़ का विशेष सहयोग रहा। उनके सहयोग से आवश्यक सामग्री एवं संसाधन उपलब्ध कराए गए, जिससे कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सका।


इस दौरान स्कूल के प्रधान पाठक सहित इंडिगो पेंट्स के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे और पूरे कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने मिलकर विद्यालय को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक बनाने में योगदान दिया।


विद्यालय के नए रंग-रूप से छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।


उल्लेखनीय है कि इस प्रकार के सेवा कार्य न केवल शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाते हैं, बल्कि समाज में सहयोग और सहभागिता की भावना को भी मजबूत करते हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad