,19 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज संस्था, गुढिय़ारी(परशुराम सेवा समिति द्वारा) भगवान परशुराम मंदिर पड़ाव चौक में पूजा -अर्चना,हवन, एवं भजन कीर्तन किया जाएगा।सुबह 11 बजे महाआरती का आयोजन रखा गया तथा आरती के पश्चात प्रसादी (महाभंडारा) का कार्यक्रम होगा। श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर द्वारा संध्या सात बजे भगवान श्री परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा श्रीराम मंदिर राठौर चौक से निकाली जाएगी जो तात्या पारा चौक होते हुए श्री अम्बा मंदिर सत्ती बाजार जाएगी, शोभा यात्रा का मार्ग में विप्रजनों एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा पुष्प वर्षा एवं जल-पान द्वारा स्वागत अभिनन्दन किया जाएगा। भगवान श्री परशुराम जी हिंदु धर्म के महानतम अवतारों में से एक माने जाते हैं।वे भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं और उनका जन्म धर्म की रक्षा तथा अधर्म के नाश के लिए हुआ था। भगवान श्री परशुराम जी का जन्म वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हुआ,जिसे ब्राह्मण परशुराम जन्मोत्सव के रूप में श्रृद्धा एवं उत्साह के साथ मनाते हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.