Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, April 16, 2026

नगर पालिका ने किया कार्रवाई, गुरु घासीदास चौक के अवैध कब्जे पर चिपकाया नोटिस

 नगर पालिका ने किया कार्रवाई, गुरु घासीदास चौक के अवैध कब्जे पर चिपकाया नोटिस 



तिल्दा-नेवरा =  शहर के प्रमुख स्थल गुरु घासीदास चौक पर लंबे समय से चले आ रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से रखे गए ठेलो और दुकानों पर नोटिस चिपकाए, जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।


गौरतलब है कि इस मुद्दे को विभिन्न मीडिया समाचार के माध्यम से प्रमुखता से उठाया गया था। समाचार में बताया गया था कि रोड के किनारे चौक पर सार्वजनिक जमीन पर कब्जा कर दुकानें लगा दी गई थी । इस खबर के बाद प्रशासन हरकत में आया।


हादसे ने बढ़ाई प्रशासन की सक्रियता


 बीती रात इसी क्षेत्र में एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अवैध कब्जों  के कारण यातायात बाधित रहता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। और एक दुर्घटना हो भी गई इस दुखद घटना के बाद नगर पालिका ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया और कार्रवाई शुरू की।


रोड के किनारे ठेला और दुकान लगाकर व्यापार करने के लिए रखा गया था जिससे न केवल यातायात प्रभावित हो रहा था बल्कि  कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी थी।


नगरपालिका अध्यक्ष से इस विषय पर जानकारी लेने का प्रयास किया गया लेकिन कुछ कारणवश उनसे दूरभाष पर संपर्क नहीं हो पाया  जिन लोगों को नोटिस जारी किया गया है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। यदि समय पर कार्रवाई नहीं की गई तो नगर पालिका द्वारा बलपूर्वक अतिक्रमण हटाया जाएगा और संबंधितों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।


न्यूज की खबर और हालिया हादसे के बाद प्रशासन की सक्रियता यह दर्शाती है कि जनहित के मुद्दों पर अब ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। अब देखना यह होगा कि नोटिस के बाद वास्तव में अतिक्रमण हटाया जाता है या नहीं।


CNI NEWS  तिल्दा नेवरा से अजय नेताम की रिपोर्ट >

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad