Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, April 16, 2026

बाबा साहब डाॅ.अम्बेडकर को सगर्व याद किया गया

 

बाबा साहब डाॅ.अम्बेडकर को सगर्व याद किया गया     



  

       छत्तीसगढ़।  विश्व के सबसे बड़े भारतीय संविधान और भारतीय समाज के विकास में एतिहासिक योगदान देने वाले भारत रत्न, बोधिसत्व बाबा साहब डाॅ.भीमराव रामजी अम्बेडकर जी की 135 वीं जन्म जयंती के शुभ अवसर पर 14 अपे्रल 2026 को गोंडवाना भवन धमतरी में भारतीय दलित साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ राज्य इकाई के तत्वज्ञान में प्रादेशिक सम्यक प्रबोधन, काव्य गोष्ठी एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।



      समारोह को रीवा मध्यप्रदेश (कबीर आश्रम चरोटा) के क्रांतिकारी संत श्री अविनाश दास साहेब मुख्य अतिथि, कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती सुशीला देवी वाल्मीकि (महासंरक्षक भा.द.सा.अ.छ.ग. 




धमतरी), विशिष्ट अतिथियों प्रो.जी.आर.बंजारे ‘‘ज्वाला’’ (प्रांताध्यक्ष व सम्पादक धमतरी), श्री संुदरदास मानिकपुरी (समाज सेवी, भिलाई), डाॅ.भागेश्वर पात्र (शिक्षक, लेखक, समाज सेवी नारायणपुर), श्रीमंत दिग्विजय सिंह कृदत (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मराठा सेवा संघ धमतरी) ने सम्बोधित किया।



      कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्र गान और बाबा साहब डाॅ.अम्बेडकर जी की तस्वीर में पुष्पांजली व श्रद्धा सुमन अर्पण के साथ हुआ। प्रेम नजीर (रायपुर) ने भीम वंदना गीत प्रस्तुत किया। सर्व श्री उत्तम कुमार नाईक (कोण्डागांव), डाॅ.महंत भरतदास मानिकपुरी (दुर्ग), श्री घनश्याम सिंह ठाकुर (साजा), सुश्री उमा जाटव (बेमेतरा), डाॅ.रमेश कुमार सोनसायटी (नवापारा राजिम), पं.शंकर दादा (कुरूद) कवियों ने काव्य पाठ किया। सुश्री संगीता मानिकपुरी ने कुशल मंच संचालन किया।




     इस अवसर पर प्रदेश के लब्ध प्रतिष्ठ 83 कवियों, लेखको, साहित्यकारों, लोक कलाकारों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं व समाज सेवियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए अवार्ड  2026 के राज्य अलंकरण से सम्मानित किया गया।



 कार्यक्रम में प्रो.के.मुरारीदास, पे्रम सायमन, भावसिंह डहरे, पुन्नू यादव, शर्मा शांडिल्य, रवि खरे, नीलम दास मानिकपुरी, श्रीमती रूखमणी दीवान, मोहम्मद अय्युब खान, मदन लहरे, सुनील बंजारे,




 विकास सांगले, श्रीमती महेश्वरी सिन्हा, ललित कुमार महंते, योगेन्द्र दास मानिकपुरी, अधिवक्ता व्दय तोरन दास मानिकपुरी, हेमंत दास मानिकपुरी, शिक्षक व्दय पीलू राम निषाद, रोहित कुमार बांसवार, 




लोक कलाकार ईश्वरीलाल देशमुख, गणपत साहू आदि प्रबुद्ध नागरिकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। अंत में अकादमी प्रदेश कार्यकारिणी-2026-27 की घोषणा एवं शपथ दिलाई गई।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad