अभिभावकों का होगा जेब खाली।निजी स्कूलों की पुस्तकों का रेट हाई-फाई।190 रुपए की एक कॉपी। जानिए किस स्कूल का है?।
महासमुंद जिले के पिथौरा शहर एवं पिथौरा के आसपास के अंग्रेजी माध्यम के निजी स्कूलों का शिक्षा सत्र 2026/27 प्रारंभ हो चुका है। अभी से अभिभावक अपनेअपने बच्चों के एडमिशन के चिंता सता रही है! वर्तमान में अंग्रेजी माध्यम स्कूल का वर्चस्व इतना अधिक बढ़ गया है कि लोग अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में ही भर्ती करना चाहते हैं पर अंग्रेजी माध्यम की स्कूलों की पुस्तकों एवं कॉपियों का जो रेट है वह बहुत ही हाई-फाई है पिथौरा के सेंट फ्रांसिस स्कूल के द्वारा आकांक्षा बुक डिपो को नर्सरी यूकेजी एलकेजी के कॉपी एवं पुस्तकों को बेचनेके लिए अधिकृत किया गया है!उनके संचालक के जानकारी प्राप्त के अनुसार नर्सरी 1699 एलकेजी 1799 यूकेजी 1899 रुपए की पुस्तक हैं और इन तीनों कक्षा के लिए तीन कॉपी अनिवार्य किया गया है जिसे लेना पालकों को आवश्यक है जिसकी कीमत 190 190 और 180 है जो राइटिंग बुक के नाम से स्किल माय बुक की कॉपी है को लेना अनिवार्य किया गया है। इस कॉपी की खासियत यह है कि इसके अंदर एबीसीडी क ख गघ लिखा हुआ है उसको बच्चों को देखकर उतरना है पर क्या यह सही शिक्षा है शिक्षक को बच्चों के हाथ को पकड़ कर लिखाना चाहिए कैसे लिखा जाता है सीखना चाहिए पहले से लिखे हुए को उतारना यह सही शिक्षा नहीं हाथ पकड़ कर लिखवाना चाहिए।सेन फ्रांसिस स्कूल पिथौरा ने उमंग बुक डिपो को क्लास 1 से 5 पुस्तक बेचने के लिए अधिकृत किया है जो कक्षा 1 से 5 तक कॉपी एवं पुस्तक बेच सके l सेंट फ्रांसिस स्कूल के क्लास वन से 5 तक पुस्तकों का रेट क्लास वन का 2700 रुपए क्लास 2 का ₹2800 क्लास 3 का 2900 रुपए क्लास फोर्थ का 3000 क्लास 5 का ₹3100 रखा गया है इस पर कॉपी की अनिवार्यता नहीं है जो निर्धारित काफी होते हैं उसी को ही रखा गया है वहीं पर अन्य स्कूलों की बात कर तो राम दर्शन पब्लिक स्कूल जांघोरा ने किसी कॉपी की अनिवार्यता पर जोर नहीं दिया है जो विषय अनुसार लगता है उसे लिया जाएगा। राम दर्शन इंग्लिश मीडियम स्कूल पुस्तकों कि दर इस प्रकार है क्लास वन का 2600 क्लास 2 का 2700 क्लास 3 का 2800 क्लास 4 का 2900 और क्लास 5 का ₹3000 रखा गया है रॉयल किड्स इंग्लिश मीडियम स्कूल सीबीएसई कोर्स है जिसमें नर्सरी या प्ले क्लास के लिए1500 रू पर पुस्तकें मिल रहा है वहीं पर एलकेजी यूकेजी सेमेस्टर सिस्टम है जिसका पुस्तकों की कीमत ₹2200 रखा गया हैअभी मैं सिर्फ पुस्तकों का रेट में बता रहा हूं काफी भी लगेंगे जिसमें क्लास 1 टू 5 तक लगभग 10 से 12 कॉपियों की आवश्यकता होगी। समाचार में से विस्तार से जानकारी दी जाएगी ऐसा राज्य सरकार ने नर्सरी यूकेजी एलकेजी में जो एडमिशन निशुल्क दिया जाता था वह नियम में बदलाव कर कक्षा पहली में भरती निशुल्क की जाएगी इसके कारण निजी विद्यालय अब नर्सरी से एलकेजी या pp1 pp2 तक मनमाना फीस वसूल सकते हैं वहीं पिथौरा के द्रोण पब्लिक स्कूल मां शांति इंग्लिश मीडियम स्कूल श्रद्धा पब्लिक स्कूल सन राइजिंग स्कूल एवं अन्य स्कूल के संचालक सीजी गवर्नमेंट की पुस्तक चलती है जिसमें काफी के अनिवार्यता जो लगता है वही पालकों को लेने के लिए कहा गया है। अभी पुस्तक यूनिफॉर्म को खरीदने में लगभग 5 से ₹6000 अभिभावकों को लगेगा प्रवेश शुल्क और महीने का शुल्क के अतिरिक्त। कुल मिलाकर पालकों का जेब खाली होने वाला है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.