छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के कारण स्कूलों में 20 अप्रैल से 15 जून तक शासकीय अवकाश घोषित।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी । रायपुर -छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी को मद्देनजर रखते हुए सरकार ने सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों में 20 अप्रैल से 15 जून तक अवकाश घोषित कर दिया है। वर्तमान में प्रदेश पड़ रही भीषण गर्मी और लू के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान समस्त शासकीय, अनुदान प्राप्त,गैर अनुदान प्राप्त, अशासकीय शालाओं हेतु ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया है। यह आदेश शिक्षकों पर लागू नहीं होगा। पूर्व में यह ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 15 जून तक के लिए किया गया था।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.