गुजरात नगर निगम चुनाव में समाजवादी पार्टी की एंट्री
गुजरात के अहमदाबाद से सटे खेड़ा जिला नगर निगम चुनाव में 257 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिसमें कपडवंज, कठलाल, करजनी, थासारा शामिल है।
कठलाल से 24 सदस्यों के लिए 48 उम्मीदवार, कपडवंज के 28 सदस्यों के लिए 63,करजनी 24 सीटों के लिए 52 एवं थासारा के 24 सीटों के लिए सबसे ज्यादा 93 उम्मीदवार ने अपना पर्चा दाखिल किया।
इनमें बीजेपी के 88, कांग्रेस के 36, आम आदमी पार्टी107 एवं समाजवादी पार्टी के 24 उम्मीदवारों के साथ साथ 102 निर्दलीय उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल किया।
इस नगर पालिका चुनाव में सबसे ज्यादा दिलचस्प कथलाल नगर पालिका चुनाव में हैं जहां भाजपा का सीधा टक्कर समाजवादी पार्टी की नेत्री तोरल बेन पटेल से है जो पूर्व में भी नगरपालिका अध्यक्ष रह चुकी हैं।
बीजेपी को जहां अपने संगठन एवम् केंद्रीय संगठन का आशीर्वाद प्राप्त है वहीं समाजवादी पार्टी कट्ठलाल में दिवंगत समाजवादी पार्टी नेता श्री प्रशांत भाई पटेल की धर्मनिरपेक्ष छवि एवं विकास के नाम पर मैदान में उतरी हैं। यहां विदित है कि साजवादी पार्टी भाजपा शासन में भी नगरपालिका अध्यक्ष पद पर पिछले चुनावों में जीत हासिल कर भाजपा को चुनौती दे रही है। आम लोगों में जहां पटेल समाज एवं खास कर अल्प संख्यक समाज के साथ साथ पिछड़े कमजोर वर्ग का आशीर्वाद समाजवादी पार्टी को प्राप्त हुआ है। इस नगर पालिका चुनाव में दिवंगत नेता एवं पूर्व नगरपालिक अध्यक्ष प्रशांत पटेल के उत्तराधिकारी के रूप में उनकी धर्मपत्नी तोरल बेन पटेल एवं समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के प्रति जनता की सहानभूति है*





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.