चैन स्नेचिंग का आरोपी जेल दाखिल , एक फरार
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर - मुखबिर की सूचना के आधार पर राह चलते महिला के गले से सोने की चैन की झपटमारी करने के आरोपी को थाना तखतपुर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं प्रकरण का एक अन्य आरोपी फरार है , जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये तखतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाण्डेय ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थी मुरेश कुमार ध्रुव पिता बलदाऊ ध्रुव उम्र 43 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 46 गणेश नगर बिलासपुर थाना बिलासपुर विगत माह दिनांक 06 फरवरी को लगभग साढ़े चार बजे अपने मोटरसायकल में अपनी पत्नी शारदा ध्रुव के साथ बेलपान मेला देखकर वापस जा रहा था। वे मटसगरा मोड़ के पास पहुंचे थे कि पीछे से पल्सर मोटर सायकल जिसमें दो व्यक्ति बैठे थे , जिसमें पीछे बैठे व्यक्ति के द्वारा प्रार्थी की पत्नी शारदा ध्रुव के गले से सोने का मंगल सूत्र काला मोती वाला कीमती लगभग 35,000 रूपये झपटमारी कर लूटकर भाग गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 76/2026 धारा 304 , 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया था मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी मोहन कुमार कोल को मोढे चौक के पास दबिश देकर पकड़ा गया। उन्होंने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर छीने हुये मंगलसूत्र को अपने साथी के साथ मिलकर 10000 रुपये में बेचना एवं अपने साथी के साथ आधी - आधी रकम बांट लेना बताया। बंटवारे में प्राप्त रकम में से शेष बची राशि 500 रूपये को आरोपी से जप्त किया गया है शेष राशि को खर्च होना बताया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना तखतपुर पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं प्रकरण के एक अन्य फरार आरोपी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय , प्रधान आरक्षक गंगाधर कंवर , आरक्षक राजकुमाार श्याम , हरिश यादव , नरेश यादव एवं संतोष पोर्ते का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी -
मोहन कुमार कोल पिता संतोष कुमार कोल उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम - नेवरा , थाना - कोटा हाल मुकाम - तिफरा , थाना - सिरगिट्टी , जिला - बिलासपुर(छत्तीसगढ़)।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.