थाना सरसींवा दिनाक 06/04/2026
थाना सरसीवा
कूटरचित दस्तावेजों का उपयोग कर बैंककर्मियों से साठगाठ कर होल्ड खातों को फर्जी तरिके से अनहोल्ड कराकर 31 लाख रूपये का आहरण करने वाले फरार आरोपियों को सरसींवा पुलिस ने किया गिरफ्तार।
मुख्य आरोपी शिवा साहू निवासी रायकोना, पारसनाथ साहू निवासी चकरदा, सूर्यकांत साहू उर्फ सोनू साहू निवासी मोहतरा (न) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया जेल।
आरोपियों से घटना में प्रयुक्त इनोवा कार सेलेरियो कार जावा मोटर सायकल व एक्टिवा स्कूटी लैपटॉप प्रिंटर मोबाईल फोन तथा कूटरचित दस्तावेजों व अन्य सामाग्रियों को की गई जप्ती।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक जिला सारंगढ बिलाईगढ़ श्री आंजनेय वाष्र्णेय के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाडेय तथा अनुविभागीय अधिकारी (पु) बिलाईगढ़ श्री विजय कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरसींचा निरीक्षक वीणा यादव के नेतृत्व में थाना सरसीवा के प्रकरण के फरार आरोपीगण को किया गया गिरफ्तार
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनाक 25/12/2025 को एचडीएफसी बैंक विलाईगढ़ व सारगढ़ बैंक प्रबंधक द्वारा अपने अपने बैंकों में थाना सरसींवा के कूटरचित दस्तावेजो का उपयोग कर क्रमश ऋतु साहू एवं उनके साथी तथा शिवा साहू एवं उनके साथियों के द्वारा थाना सरसीवा के अपराध कमाक 131/2024 प्रकरण में आरोपियों के होल्ड कराये गये खातों में से ऋतु साहू के खाता में होल्ड रकम 21 लाख रूपये तथा शिवा साहू के खाता में होल्ड करीबन तथा 10 लाख 34 हजार रु को खाता को अनहोल्ड कराकर खातों में जमा रकम आहरण करने से कार्यवाही करने के सबंध में शिकायत आवेदन दिये जाने पर जाच दौरान थाना सरसींवा में अपराध क्रमाक 389/2025, 390/2025 पजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। दौरान विवेचना के उक्त प्रकरणों के फरार आरोपीगण शिवा साहू निवासी रायकोना, पारसनाथ साहू निवासी चकरदा, सूर्यकांत साहू उर्फ सोनू साहू निवासी मोहतरा (न) व अन्य को लम्बे अरसे से तलाश किया जा रहा था जो पतातलाश के दौरान उपरोक्त फरार आरोपीगण शिवा साहू, पारसनाथ साहू तथा सूर्यकांत साहू के मिलने पर आरोपीगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त इनोवा कार सेलेरियो कार, जावा मोटर सायकल व एक्टिवा स्कूटी, लैपटॉप प्रिंटर मोबाईल फोन तथा कूटरचित दस्तावेजों व अन्य सामाग्रियों कीमती करीबन 40 लाख रूप्ये को जप्त कर आरोपी गण शिवा साहू निवासी रायकोना, पारसनाथ साहू निवासी चकरदा, सूर्यकात साहू उर्फ सोनू साहू निवासी मोहतरा (न) को आज दिनाक 06.04.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुश्री वीणा यादव उप निरी अमृत भार्गव, सउनि कृष्ण कुमार टंडन, प्र आर गजानंद स्वर्णकार, फागूलाल निराला, बिरेन्द्र चंद्रा, रतनलाल स्वाई, आरक्षक रमेश चंद्रा, शंकर कुर्रे, रामकुमार पटेल, पवन सिदार, अमृत खुटे, हेमचरण चौरगे, लकेश्वर टंडन, सायबर सेल सारगढ़ एवं समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
नाम आरोपीगण :-
1 शिवा साहू उर्फ शिव कुमार साहू उर्फ छोटू पिता टीकाराम साहू उम्र 24 वर्ष साकिन रायकोना थाना सरसींवा जिला सारगढ बिलाईगढ छ०ग०
2 पारसनाथ साहू पिता तोषराम साहू उम्र 26 वर्ष साकिन चकरदा वार्ड क्रमाक 02 बजरंग बली चौक थाना सरसींवा जिला सारगढ बिलाईगढ छ०ग०
3. सूर्याकात साहू उर्फ सोनू साहू पिता हेमलाल साहू उम्र 21 वर्ष साकिन मोहतरा (न) थाना सरसींवा जिला सारगढ बिलाईगढ छ०ग०



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.