दिनांक 6.04.2026
भटगांव पुलिस द्वारा शराब कोचीयों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही
ग्राम सलौनीकला सांवरिया डेरा में छापामार कार्यवाही कर 02 अलग अलग मामलो में 01_01 शराब कोचिया को भटगांव पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
आरोपीयो से कुल 42 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब किया गया जप्त
श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री विजय ठाकुर के निर्देशन पर,अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रख कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है कि इसी क्रम में थाना प्रभारी उप निरी. शिवकुमार धारी की नेतृत्व में दिनांक 6,04,2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम सलौनीकला सांवरिया डेरा में रेड कार्यवाही कर अवैध महुआ शराब हाथ भठ्ठी का बिक्री करने हेतू रखे रंगे हांथ पकड़ा गया। आरोपि रेवती गोड पति गुड्डू गोड उम्र 35 वर्ष ग्राम सलौनीकला सांवरिया डेरा थाना भटगांव जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 6000 ₹ आरोपी शंकर गोड पिता रामू गोड उम्र 41 साल ग्राम सांवरिया डेरा सलोनीकला थाना भटगांव जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कब्जे से 12 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 2400 ₹ रुपए को मुताबिक जब्ती पत्रक समक्ष गवाह के जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जिसे मा,न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमांड पर उप जेल सारंगढ़ भेजा गया
प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरी शिव कुमार धारी, सउनि बलिराम निराला सउनि बृजमोहन कश्यप आर, भूपेंद्र साहू ,रथराम साहू म.आर. मोहन कुमारी एवं समस्त थाना स्टाफ विशेष योगदान रहा



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.