Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, April 22, 2026

संस्कार समर कैंप में दूरबीन से आकाशगंगा को देखने के लिए बच्चों की उमड़ी भीड़ समर कैम्प में ब्रह्मांड की अनोखी दुनिया से रूबरू हुए बच्चे ,40 नवाचारी शिक्षकों को दिया संस्कार शिक्षक सम्मान

 संस्कार समर कैंप में दूरबीन से आकाशगंगा को देखने के लिए बच्चों की उमड़ी भीड़ 



समर कैम्प में ब्रह्मांड की अनोखी दुनिया से रूबरू हुए बच्चे ,40 नवाचारी शिक्षकों को दिया संस्कार शिक्षक सम्मान



पिथौरा/ संस्कार शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित 40 दिवसीय संस्कार समर कैंप में छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के सहयोग से बच्चों को विज्ञान और ब्रह्मांड की अनोखी दुनिया से रूबरू होने का अवसर मिला। प्रतिभा पब्लिक विद्यालय में एस्ट्रोनॉमी वर्कशॉप , विज्ञान मेला ,चित्रकला प्रतियोगिता के साथ जिले के नवाचार शिक्षकों को किया गया सम्मान कार्यक्रम में सबसे रोचक स्काई वॉचिंग खास आकर्षण का केंद्र रहा। 




दूरबीन से आकाशगंगा को देखने के लिए बच्चों की भीड़ उमड़ पड़ी नगर के साथ आस-पास के स्कूल कालेज के छात्र शामिल हुए।इस दौरान बच्चों ने टेलीस्कोप की मदद से सूर्य, चंद्रमा, तारों और ग्रहों का अवलोकन किया और ब्रह्मांड के रहस्यों को करीब से जानकर काफी रोमांचित हुए। एस्ट्रोनॉमी एक्सपर्ट अजय भोई और उनकी टीम के मार्गदर्शन में आयोजित इस वर्कशॉप ने बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की दिशा में अहम भूमिका निभाई। समर कैंप के डायरेक्टर सीमा गौरव चंद्राकर ने बताया कि बच्चों को विज्ञान के प्रति जिज्ञासु बनाना और ब्रह्मांड की अद्भुत दुनिया से जोड़ना इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है। 


*छात्रों महिलाओं के चहुंमुखी विकास की दिशा में संस्कार समर कैंप सराहनीय -डीईओ*


आयोजन में मुख्य रूप से उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे ने संस्कार मल्टी टैलेंट क्लास की प्रशंसा करते हुए बच्चों को नई शिक्षा केरियर काउंसलिंग के बारे में गाइडलाइन दिया। उन्होंने ने छात्रों व महिलाओं के चहुंमुखी विकास के लिए संस्कार समर कैंप के कार्यों की सराहना किया।कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमती उषा पुरुषोत्तम धृतलहरे जनपद अध्यक्ष, ब्रह्मा पटेल उपाध्यक्ष ,रेखराज शर्मा डीएमसी महासमुंद ने भी समर क्लास की गतिविधियों को तारीफ करते हुए कहा कि यह कैंप जिला में एक अभिनव पहल है जो एक ही छत के नीचे विभिन्न गतिविधि संचालित कर बच्चों को मोटिवेट किया जा रहा है साथ ही इस आयोजन में चित्रकला प्रतियोगिता विज्ञान मेला के साथ जिले के अलग अलग क्षेत्रों में 40 नवाचारी शिक्षकों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र मेंमंटो देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से

श्रीमती उषा धृतलहरे जनपदअध्यक्ष, ब्रह्मा पटेल जनपद उपाध्यक्ष, पुरुषोत्तम धृतलहरे जनपद सदस्य, सत्यनारायण अग्रवाल स्काउट संघ अध्यक्ष, सिद्धार्थ मिश्रा थाना प्रभारी पिथौरा,सीमा गौरव चंद्राकर डायरेक्टर समर कैंप पिथौरा, विजय कुमार लहरे जिला शिक्षा अधिकारी, रेखराज शर्मा डीएमसी, सम्पा बोस एबीसी, अंजलि बारमाल खेल अधिकारी, नरेश पटेल बीआरसी पिथौरा, अजय कुमार भोई एस्ट्रोनॉमी विशेषज्ञ बसना, डॉ यशवंत सोना सेक्रेटरी छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा रायपुर, सचिन प्रधान इंजीनियर रायपुर, लक्ष्मण कुमार पटेल सेजेस बसना,, एफ ए नंद विज्ञान सभा मेंबर, नंदकिशोर अग्रवाल, संजय गोयल, आर के पुरोहित प्राचार्य सुखी पाली व बड़ी संख्या विद्यार्थी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालक साहित्यकार पत्रकार संतोष गुप्ता आभार गौरव चंद्राकर द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad