श्री राजीव नयन जी महाराज के श्रीमुख से शिवमहापुराण कथा का संगीतमयी आयोजन 1 मई से
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -शर्मा परिवार द्वारा भक्ति एवं श्रद्धा से ओतप्रोत श्री शिवमहापुराण कथा का संगीतमयी एवं रसमयी आयोजन 1 मई से 7 मई तक किया जा रहा है।
इस धार्मिक आयोजन में वृंदावन धाम से पधारे पूज्य श्री राजीव नयन जी महाराज के श्रीमुख से कथा का रसपान करने का अवसर श्रृद्धालुओं को प्राप्त होगा।
श्री अमितेश शर्मा ने बताया कि कथा का शुभारंभ 1 मई को दोपहर 3 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा , इसके पश्चात विधि-विधान से वेदी पूजन एवं गणेश स्थापना कर कथा का आरंभ किया जाएगा। कथा का वाचन प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक होगा, जिसमें श्रृद्धालु भक्ति भाव से कथा का रसपान कर सकेंगे। कथा स्थल -नवग्रह उद्यान,वासु कोचिंग सेंटर के पास, शैलेन्द्र नगर। कथा समाप्ति पर प्रसादी वितरण कि जाएगी, शर्मा परिवार ने श्रृद्धालुओं से इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.