मोहतरा से मुड़ीहीघाटी तक 474.87 लाख की सड़क निर्माण का भूमिपूजन
बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी माँग मोहतरा न से मुड़ीहीघाटी तक 3.40 किलोमीटर लंबी डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन ग्राम मोहतरा (न) में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस निर्माण कार्य की कुल लागत 474.87 लाख रुपये निर्धारित की गई है, जो क्षेत्र के विकास को गति देने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरें ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। यह सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी, साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य एवं व्यापारिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सड़क, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विधायक श्रीमती लहरें के प्रयासों से इस सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृति मिली है, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर सारसीवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री भीषम प्रसाद साहू, जनपद सदस्य श्री सुकुल लहरें, जनपद सदस्य श्रीमती सुनीति साहू, विधायक प्रतिनिधि श्री संजय साहू, श्री उदित राम साहू सरपंच घरजरा,श्री चन्दन प्रधान सरपंच हरदी,श्री हरि यादव सरपंच रायकोना,श्री नीतीश कुमार चौहान सरपंच मोहतरा (न),श्री फ़िलेश जांगड़े सचिव, श्री मिलन सिदार, श्री सुरेश साहू, श्री शोभाराम साहू, श्री राजेश बाजपेयी, श्री नरेश सिदार, श्री श्याम लाल मिर्धी, श्री पद्मन साहू, श्री सेतु साहू, श्री रोहित साहू, श्री दुबे प्रसाद यादव, श्री लक्की साहू सहित पंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया और उन्होंने इस विकास कार्य के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.