तामासिवनी के महावीर चौक में हनुमान जन्मोत्सव की धूम: चालीसा पाठ से लेकर जगराते तक भक्तिमय रहा माहौल
रायपुर । ग्राम तामासिवनी में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महावीर युवासाथि एवं समस्त ग्राम वासियों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में सुबह से लेकर देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा
दिनभर चले धार्मिक अनुष्ठान जन्मोत्सव का शुभारंभ तड़के सुबह संकटमोचन हनुमान महावीर हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के साथ हुआ, जिससे पूरा गांव भक्तिमय ध्वनियों से गूंज उठा दोपहर में विद्वान पंडितों के सानिध्य में विशेष हवन-पूजन संपन्न किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने विश्व शांति और सुख-समृद्धि की कामना के साथ आहुतियां दीं
प्रसादी वितरण और भंडारा शाम ढलते ही आरती का आयोजन हुआ, जिसके पश्चात प्रसादी वितरण कार्यक्रम शुरू हुआ इसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर आशीर्वाद और प्रसाद ग्रहण किया महावीर युवासाथि के सदस्यों द्वारा व्यवस्था संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई गई
रात्रिकालीन जगराता उत्सव का मुख्य आकर्षण भक्ति धारा प्रेम मानस भजन जगरण परिवार गुमा रायपुर के मनीषा साहू, और प्रेमप्रकाश साहू दोनों भाई बहनी रात्रिकालीन जगराता रहा, जहाँ भक्ति गायकों ने सुरीले भजनों की प्रस्तुति दी देर रात तक चले इस कार्यक्रम में पूरा गाँव झूमता नजर आया 'जय श्रीराम' और 'जय हनुमान' के जयकारों से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया
आयोजकों का संदेश महावीर युवासाथि के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ उन्होंने इस कार्य में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच श्याम साहू, दिलेंद्र डहरिया उपसरपंच, सेवक राम साहू, चोवा साहू, विशेष तिवारी, मनीष साहू (पंच), भानुप्रताप साहू, हरीशचंद साहू , ईश्वर लाल साहू, ओमप्रकाश, प्रांजल शर्मा, धनेश्वर साहू, मिथलेश साहू, धनानंद साहू, ख़ोरबहारा यादव, विनोद साहू, नेमीचंद साहू, जानकीनाथ, पारसनाथ साहू, हिरेश यादव, योगेश साहू, रवि साहू, देवशरण, पेखन, रोशन साहू, केवल साहू, सूरज साहू , लकेश्वर लक्की साहू, रविकांत तारक(सोनू दीवाना) डागेश्वर साहू (डग्गू), प्रियतोष, दीपक साहू, देवप्रकाश, मीत, गोविंदा, विजय, उत्तम, संजू , यशवंत, रोहन, तरुण, डेनिश, मौर्य, एवं समस्त युवा साथी एवं ग्रामवाशी उपस्थित थे|


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.