आदिवासी समाज को मिली बड़ी सौगात: भवन निर्माण की मांग पर मंत्री ने दी मंजूरी
बलौदाबाजार जिला सिमगा ब्लॉक क्षेत्र के आदिवासी समाज के लिए आज का दिन खास रहा, जब उनकी वर्षों पुरानी मांग को शासन स्तर पर स्वीकृति मिल गई। मंडल अध्यक्ष डॉ. दौलतपाल के नेतृत्व में मंडल उपाध्यक्ष एवं सहकारी समिति अध्यक्ष धन्ना निषाद सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक कार्यालय तिल्दा में मंत्री जी से सौजन्य मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल में सजा मांडवी, पीलूराम मांडवी, राजकमल मांडवी, लुक्का राज मांडवी, रंगा मांडवी, राज मांडवी, साहिल, छोटू नेताम, गोपी राजगोड़, दीपक मांडवी, किशोर मांडवी सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल रहे।
मुलाकात के दौरान ग्राम पौसरी हथबंद के कॉलोनी पारा में आदिवासी समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई गई। समाज के लोगों ने बताया कि भवन के अभाव में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारंपरिक कार्यक्रमों के आयोजन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
मंत्री जी ने समाज की भावनाओं को समझते हुए मांग पर तत्काल सहमति जताई और भवन निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी। इस निर्णय से आदिवासी समाज में खुशी की लहर दौड़ गई।
मुलाकात के अंत में समाज के प्रतिनिधियों ने मंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.