गो सम्मान आह्वान अभियान की संभाग स्तरीय संगोष्ठी कल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
वाराणसी - गौमाता को सम्मान दिलाने के उद्देश्य से इन दिनो पूरे भारत वर्ष में चल रहे एक अनोखा अभियान "गो सम्मान आह्वान अभियान" के अन्तर्गत कल 12 अप्रैल रविवार को आदि शंकराचार्य मठ , बैजनत्था मंदिर के बगल में , कमच्छा , काशी (वाराणसी) में एक दिवसीय संभाग संगोष्ठी एवं पत्रकार वार्ता आयोजित की गई है। समिति द्वारा निर्धारित रूपरेखा के अनुसार कल सुबह नौ बजे से साढ़े नौ बजे तक जलपान , साढ़े नौ बजे से दस बजे तक परिचय सत्र , दस बजे से साढ़े दस बजे तक अभियान परिचय , साढ़े दस बजे से दोपहर एक बजे तक जिलावार संवाद , एक बजे से दो बजे तक भोजन अवकाश , दोपहर दो बजे से तीन बजे तक प्रेस वार्ता , तीन बजे से चार बजे तक संकल्प एवं सोशल मीडिया ट्रेनिंग , चार बजे से साढ़े चार बजे तक संतो का आनलाइन उद्बोधन , साढ़े चार से पांच बजे तक प्रशिक्षण (अनुमति , प्रचार , सस्ताक्षर , ज्ञापन) , पांच बजे से छह बजे तक स्वल्पाहार / आपसी परिचर्चा और छह बजे समापन , आभार प्रदर्शन और प्रचार सामाग्री वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न होगा। गौरतलब है कि आजादी के 78 वर्ष बीत जाने के बाद भी अनेकों राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में निर्बाध गोवध हो रहा है , गो अपमानित हो रही है , निराश्रित विचरण कर रही है , असंख्य गोवंश अत्यधिक दुखी है। उसे सम्मान दिलाने के लिये देश भर में गहन प्रचार प्रसार एवं जनसंपर्क कर सभी संतान भारतीय समाज को इस अभियान से जोड़ा जा रहा है। तत्पश्चात पूर्ण तैयारी करके 27 अप्रैल 2026 (सोमवार) को उस क्षेत्र के सभी गोभक्तों एवं संतों के साथ मिलकर तहसील /ब्लॉक मुख्यालय जाकर सक्षम अधिकारी तहसीलदार/ एसडीएम को माननीय राष्ट्रपति महोदया , भारत के प्रधानमंत्री महोदय , राज्य के माननीय राज्यपाल महोदय , राज्य के मुख्यमंत्री महोदय के नाम गो सेवा , गो सुरक्षा और गो सम्मान के निमित्त प्रार्थना पत्र सौपेंगे। इस अभियान के अध्यक्ष नंदी बाबा और प्रधान संरक्षक भगवती गौमाता होगी। किसी संस्था और संगठन के बैनर तले और किसी व्यक्ति या संत के नेतृत्व में काम ना होकर , नंदी बाबा की अध्यक्षता और गौ माता की प्रधान संरक्षता में यह कार्य होगा। इसके अलावा शेष सभी भारतीय संत महापुरुष , गो सेवक भाई - बहन धरातल पर अभियान विषयक काम निष्कामतापूर्व देखेंगे। संतों का मानना है कि एक ही दिन 27 अप्रैल 2026 को देश भर के पचास / साठ लाख गोभक्तों की एक साथ गो सेवा , गो रक्षा और गो सम्मान की शांतिपूर्ण मांग उठेगी , तो सरकार निश्चित रूप से इस कार्य को करने का मन बना ही लेगी। गो सम्मान आह्वान अभियान गो सेवा का कार्य सुचारू रूप से प्रारम्भ हो जायेगा , जिससे पूरे विश्व का मंगल होगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.