Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, April 11, 2026

नगर साहू समाज भाटापारा द्वारा भव्य रूप से मनाई जाएगी भक्त माता कर्मा जयंती निकलेगी माता कर्मा की शोभायात्रा व बाइक रैली

 नगर साहू समाज भाटापारा द्वारा भव्य रूप से मनाई जाएगी भक्त माता कर्मा जयंती



निकलेगी माता कर्मा की शोभायात्रा व बाइक रैली


बलौदाबाजार:- नगर साहू समाज भाटापारा के तत्वावधान में संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 12 अप्रैल 2026, रविवार को भव्य रूप से किया जाएगा। इस अवसर पर समाज द्वारा विविध धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक इन्द्र साव की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील साहू (जिलाध्यक्ष, जिला साहू संघ बलौदाबाजार-भाटापारा) द्वारा की जाएगी। इसके अतिरिक्त समाज के विभिन्न पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे भव्य शोभायात्रा एवं बाइक रैली से होगी, जिसमें माता कर्मा जी की आकर्षक झांकी के साथ नगर भ्रमण किया जाएगा।

शोभायात्रा का रूट इस प्रकार रहेगा — साहू छात्रावास भवन, दानवीर भामाशाह चौक, परशुराम वार्ड से प्रारंभ होकर महतारी चौक, कांग्रेस भवन चौक, राम सप्ताह चौक, गोविंद चौक, ज्वेलर्स लाइन, दिगम्बर जैन मंदिर चौक होते हुए सती मंदिर, बब्बू होटल चौक से ओवर ब्रिज होते हुए पटपर चौक साहू समाज भवन पहुंचेगी, जहां महाआरती संपन्न होगी।  महाआरती  पश्चात रैली नहर चौक, अंडरब्रिज, रेलवे स्टेशन से शहर थाना होते हुए बाबूजी मोबाइल चौक, जय स्तंभ चौक होते हुए आडिल चौक के रास्ते पुनः साहू छात्रावास भवन पहुंचेगी, जहां रैली का समापन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से मंचीय कार्यक्रम प्रारंभ होगा, जिसमें नगर के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया जाएगा। साथ ही नगर के ऐसे विद्यार्थी, जिन्होंने हाल ही में उप निरीक्षक पद पर नियुक्ति प्राप्त किया है, उनका भी नगर साहू समाज भाटापारा द्वारा विशेष सम्मान किया जाएगा। इसके पश्चात भोजन एवं प्रसादी वितरण किया जाएगा। उक्त समस्त कार्यक्रम साहू छात्रावास भवन, दानवीर भामाशाह चौक, परशुराम वार्ड, भाटापारा में संपन्न होंगे।

इस संबंध में जानकारी नगर साहू समाज भाटापारा के सचिव जीत नारायण साव द्वारा प्रदान की गई। साथ ही उन्होंने नगर के समस्त स्वजातीयजनों एवं नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad