राजनांदगांव
कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत ग्राम कोठीटोला में बच्चों एवं युवाओं को खेल सामग्री का वितरण किया गया
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में जिला राजनांदगांव पुलिस द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत ग्राम कोठीटोला में एक सराहनीय पहल की गई।
ग्राम कोठीटोला घने जंगलों से आच्छादित एवं दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में स्थित है , जहाँ पुलिस द्वारा निरंतर किए जा रहे जनहितकारी प्रयासों एवं कम्युनिटी पुलिसिंग गतिविधियों के माध्यम से आमजन में विश्वास एवं सुरक्षा का वातावरण सुदृढ़ हो रहा है।
इस पहल के अंतर्गत गांव के बच्चों एवं युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बैट, बॉल एवं अन्य खेल सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को खेलकूद के माध्यम से सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना तथा उन्हें नशा एवं असामाजिक गतिविधियों से दूर रखना है।
कार्यक्रम में ग्राम कोठीटोला के सरपंच श्री रामलाल ताड़ेकर, सचिव श्री माया राम, ग्राम पटेल श्री गैदूराम पुजारी, पंच श्रीमती चंद्रावती घावड़े, श्री ईश्वर पुजारी तथा अन्य ग्रामीण श्री पप्पू मांडवी एवं श्री बीरेंद्र यादव की उपस्थिति रही। इस दौरान कार्यक्रम में 40 से अधिक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इस दौरान कैंप कोठीटोला से प्रधान आरक्षक क्रमांक 1508 भूपेंद्र कुमार ठाकुर, प्रधान आरक्षक क्रमांक 1340 तोरण पटेल, प्रधान आरक्षक क्रमांक 238 राकेश कुमार वर्मा एवं आरक्षक क्रमांक 1694, 1684, 657, 1208 द्वारा सक्रिय सहभागिता निभाई गई।
राजनांदगांव पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की जनहितकारी गतिविधियों के माध्यम से पुलिस एवं आमजन के बीच विश्वास एवं सहयोग को मजबूत करने का निरंतर प्रयास किया जाएगा।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.