असम के सिलचर विधानसभा चुनाव मे जबरदस्त कांग्रेस के पक्ष मे चुनाव प्रचार प्रसार कर लोटे डॉ. विकास पाठक
असम मे हुई रिकॉर्ड मतदान ने बता दिया असम की जनता अब परिवर्तन चाहती है
डॉ. विकास पाठक वापसी के पूर्व कामख्या माता की पूजा -अर्चना कर छत्तीसगढ़ के खुशहाली की किये प्रार्थना
रायपुर /10 अप्रेल 2026 असम मे रिकॉर्ड तोड़ मतदान हुआ इस पर कांग्रेस के सदस्य विकास पाठक ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास उपाध्याय एवं AICC का आभार जताते हुए कहा की यह मेरे लिए गर्व की बात है की विकास उपाध्याय जी ने मुझपर भरोसा जताया और इतनी बड़ी जिम्मेदारी दिए। आज असम मे जनता परिवर्तन के पक्ष मे है असम की जनता ने हेमंत विस्वा को उखाड़ फेकने का संकल्प लिया है। मुझे असम के सिलचर मे जिम्मेदारी दी गई थी जिसे हम सब साथियो ने मेहनत से ईमानदारी से इस कार्य को किया वहा हम सबको वहा के कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ जनता का भी अच्छा प्रतिसाद मिला असम के सिलचर विधानसभा मे कांग्रेस के पक्ष मे माहौल बनाने का राजनैतिक गलियारों मे सार्थक चर्चा रही इसके उपरांत वापसी के पूर्व शक्तिपीठ माँ कामख्या मातारानी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। माँ कामख्या के दर्शन पूजा -अर्चना कर असम के साथ छत्तीसगढ़ के जनता एवं वार्ड 19 के जनता की खुशहाली की कामना कर माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.