शमशाबाद नगर पंचायत में स्वच्छता अभियान की धज्जियां, कई वार्डों में गंदगी का अंबार
विदिशा जिले की शमशाबाद नगर पंचायत में स्वच्छता व्यवस्था बदहाल नजर आ रही है। स्वच्छता अभियान के दावों के बीच नगर के कई वार्ड—वार्ड क्रमांक 1, 2, 4, 5, 6, 10 और 11 सहित अन्य क्षेत्रों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे स्थानीय रहवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नगर के बाहरी इलाकों में, जहां लोग झुग्गी-झोपड़ी या छोटे मकानों में रह रहे हैं, वहां स्थिति और भी चिंताजनक है। आरोप है
कि नगर पंचायत द्वारा कचरा उठाने के बजाय कई जगहों पर कचरा डालकर छोड़ दिया जाता है, जो हवा में उड़कर लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा भी बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है। सफाई के नाम पर केवल चुनिंदा क्षेत्रों में ही काम किया जाता है, जबकि अधिकांश वार्ड उपेक्षा का शिकार हैं।
वार्ड क्रमांक 1 के रहवासियों का आरोप है कि पिछले लगभग 10 वर्षों में यहां कोई ठोस विकास कार्य नहीं हुआ। उनका कहना है कि नगर पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के बीच आपसी विवाद का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है, जिससे मूलभूत सुविधाएं भी प्रभावित हो रही हैं।
रहवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे नगर में समान रूप से स्वच्छता व्यवस्था लागू की जाए और उपेक्षित वार्डों में तत्काल सफाई व विकास कार्य शुरू किए जाएं। उनका कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो हालात और बिगड़ सकते हैं।
स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.