दाऊदी बोहरा जमात अंजुमन -ए-सैफी संस्था संचालित हकीमी फिजियो थैरेपी सेंटर का शुभारंभ हुआ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड में दाऊदी बोहरा जमात अंजुमन-ए-सैफी संस्था द्वारा संचालित “हकीमी फिजियो थैरेपी सेंटर” का शुभारंभ सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल एवं विधायक श्री सुनील सोनी की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।
दाऊदी बोहरा समाज हमेशा से मानव सेवा, भाईचारे और सामाजिक विकास के कार्यों में अग्रणी रहा है। यह नया फिजियो थैरेपी केंद्र निश्चित ही क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को सुलभ एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर डॉ सलीम राज , वार्ड पार्षद मुरली शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर , जनाब शेख इशाक , दाऊदी बोहरा जमात के सचिव मोइज़ , कोषाध्यक्ष मुफद्दल जी, फ़िरोज़ गांधी , मोइज़ राजिमवाला एवं ताहिर बॉम्बेवाला सहित अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
इस सराहनीय पहल के लिए संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को उपस्थित गणमान्य लोगों ने बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.