संजारी नवागांव में बोर खनन से मिलेगी राहत, जनपद सदस्य जीत त्रिलोक कुर्रे की पहल सफल
जनपद पंचायत सिमगा के अंतर्गत ग्राम पंचायत संजारी नवागांव में पेयजल समस्या के समाधान के लिए महत्वपूर्ण पहल की गई है। जनपद मद से गांव में नवीन बोर खनन कार्य कराया गया है, जिससे ग्रामीणों को लंबे समय से चली आ रही जल समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
यह कार्य जनपद सदस्य श्रीमती जीत त्रिलोक कुर्रे (दीदी) के विशेष प्रयासों से संभव हो सका। उन्होंने क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए ग्रामीणों की मूलभूत आवश्यकता—पेयजल—को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कार्य को पूर्ण कराया।
इसके साथ ही ग्राम सरपंच श्री दौलत साहू के अथक प्रयासों से एक और बोर खनन कार्य समानांतर रूप से कराया गया, जिससे गांव में जल आपूर्ति व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
ग्रामीणों ने इस जनहितकारी पहल के लिए जनपद सदस्य एवं सरपंच के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि इस कार्य से न केवल जल संकट में कमी आएगी, बल्कि दैनिक जीवन में भी काफी सहूलियत होगी। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी इसी तरह विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.