युवा नेता हेमन्त साहू बने प्रदेश सह संयोजक, क्षेत्र में खुशी की लहर
सिमगा:- क्षेत्र के ऊर्जावान, सक्रिय एवं जनसेवा के प्रति समर्पित युवा नेता हेमन्त साहू को प्रदेश स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश साहू संघ द्वारा उन्हें युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के साथ ही क्षेत्र सहित पूरे समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
हेमन्त साहू लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सहित प्रदेश साहू संघ के विभिन्न पदों पर रहकर संगठन को मजबूती प्रदान कर चुके हैं। उनकी कार्यशैली में अनुशासन, समर्पण और सेवा भाव स्पष्ट रूप से झलकता है, जिसके चलते संगठन ने उन पर भरोसा जताते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
युवाओं में मजबूत पकड़, हर वर्ग में लोकप्रियता
हेमन्त साहू की पहचान एक ऐसे युवा नेता के रूप में है, जिनकी क्षेत्र के युवाओं के बीच मजबूत पकड़ और व्यापक प्रभाव है। वे न केवल युवाओं के बीच लोकप्रिय हैं, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ उनका बेहतर समन्वय बना रहता है। यही कारण है कि वे सामाजिक एकता और संगठनात्मक मजबूती के प्रतीक बनकर उभरे हैं।
सामाजिक-धार्मिक कार्यों में निरंतर सहभागिता
हेमन्त साहू हमेशा से सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। चाहे समाजिक कार्यक्रम हों, जनहित के मुद्दे हों या सांस्कृतिक आयोजन—हर क्षेत्र में उनकी सक्रियता देखने को मिलती है। उनकी यही सक्रियता उन्हें अन्य युवाओं से अलग पहचान दिलाती है।
नियुक्ति से संगठन को मिलेगा नया बल
प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों का मानना है कि हेमन्त साहू के सह संयोजक बनने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और युवा वर्ग को एक नई दिशा प्राप्त होगी। उनकी नेतृत्व क्षमता और अनुभव के चलते संगठन का विस्तार और मजबूती दोनों ही तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।
क्षेत्र में खुशी की लहर, बधाइयों का लगा तांता
जैसे ही हेमन्त साहू की नियुक्ति की घोषणा हुई, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष सुनील साहू, रवि साहू, भूवन साहू, अभिलाष वर्मा (चौरेगा), हितेश साहू (धोबनी), रोशन साहू (अड़बंधा), केवल साहू (बनसाकरा), ओंकार साहू पत्रकार, मंधाता साहू, हिमांशु साहू, नरेन्द्र साहू एवं नागेश्वर साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल रहे।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.