ग्राम नवागांव में कर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई, शोभायात्रा, कथा व रामायण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बलौदाबाजार जिला सिमगा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम नवागांव में कर्मा जयंती का पर्व इस वर्ष भी पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य गली भ्रमण एवं शोभायात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर वातावरण को उत्सवमय बना दिया। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच निकली यात्रा ने पूरे गांव में धार्मिक माहौल बना दिया।
शोभायात्रा के पश्चात विधिवत पूजा-अर्चना के साथ सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन किया गया। कथा में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और धर्म लाभ अर्जित किया। इसके बाद आयोजित अतिथि उद्बोधन कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, संस्कृति संरक्षण और धार्मिक परंपराओं के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुनील साहू ने भगवान जगन्नाथ स्वामी की परंपरा का उल्लेख करते हुए बताया कि किस प्रकार उन्हें खिचड़ी का भोग अर्पित किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह परंपरा सादगी, सेवा और समर्पण का प्रतीक है, जो समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करती है। उनके उद्बोधन ने उपस्थित जनसमूह को धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता का संदेश दिया।
शाम होते-होते पूरा गांव भक्ति में सराबोर हो गया, जब रामायण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भजन-कीर्तन और रामचरितमानस के पाठ से माहौल भक्तिमय हो उठा और देर रात तक श्रद्धालु भावविभोर होकर कार्यक्रम का आनंद लेते रहे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनील साहू, जिला महिला उपाध्यक्ष संध्या साहू, जिला महिला संगठन सचिव अनुपमा साहू, तहसील उपाध्यक्ष भुवन लाल साहू, सिमगा ग्रामीण परिक्षेत्र शेषनारायण साहू, भाटापारा नगर अध्यक्ष राजेश साहू, तहसील मीडिया प्रभारी ओंकार साहू, पूर्व दामाखेड़ा परिक्षेत्र अध्यक्ष हेमलाल साहू, पूर्व युवा प्रकोष्ठ रवि साहू, युवा भाटापारा नगर सचिव तिलक साहू, भाटापारा विधायक के निजी सहायक जितनारायण साहू, सिमगा ग्रामीण परिक्षेत्र उपाध्यक्ष सम्मेलाल साहू, सरपंच नीरा धर्मेंद्र कोसले, ग्राम अध्यक्ष रमेश साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में जवाहर साहू, तरुण साहू, सुमन साहू, धनेश्वरी साहू, केवल साहू, राजाराम साहू, दिलीप साहू, कुंभकरण साहू, जीवन साहू, केशव साहू, लोकनाथ साहू, वीरेंद्र साहू सहित समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.