Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, April 24, 2026

शुक्रवार के दिन शंख से करें मां लक्ष्मी जी का अभिषेक और पूजन-बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

छत्तीसगढ़।


 शुक्रवार के दिन शंख से करें मां लक्ष्मी जी का अभिषेक और पूजन-बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा



शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है. यही वजह है कि इस दिन लोग मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं. मान्यतानुसार, शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की उपासना करने से आर्थिक जीवन से जुड़ी तमाम परेशानियां अपने आप खत्म हो जाती हैं.


वैसे तो मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए भक्त विशेष विधि से उनकी पूजा-अर्चना करते हैं. कहा जाता है कि मां लक्ष्मी की पूजा में शंख का विशेष महत्व है. ऐसा इसलिए क्योंकि शंख समुद्र मंथन के दौरान प्राप्त होने वाले 14 विशेष रत्नों में से एक है. कहा जाता है कि शंख का मां लक्ष्मी से विशेष संबंध है. इसलिए मां लक्ष्मी की उपासना में इसको विशेष महत्व दिया जाता है.ऐसे में आइए जानते हैं कि शुक्रवार के दिन शंख से जुड़े किन उपायों को करने से घर-परिवार में धन की स्थिति अच्छी हो सकती है.


धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए शंख के अभिषेक करना एक उत्तम उपाय है. शास्त्रों के मुताबिक, शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी का अभिषेक करने के लिए दक्षिणावर्ती शंख का इस्तेमाल करना चाहिए. मां लक्ष्मी का अभिषेक करने के लिए सबसे पहले चांदी या तांबे के एक बर्तन में गंगाजल भरें. इसके साथ ही इसमें गाय का दूध, दही, घी, शहद और शक्कर मिलाकर पंचामृत तैयार करें. इतना करने के बाद शंख में पंचामृत भरकर मां लक्ष्मी के यंत्र, मूर्ति या तस्वीर पर धीरे-धीरे चढ़ाएं. अभिषेक के दौरान


'ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नमः'


इस मंत्र का जाप करते रहें. पंचामृत अभिषेक के बाद गंगाजल से फिर से मां लक्ष्मी का अभिषेक करें. इसके बाद माता लक्ष्मी को सुहाग की सामग्रियां और लाल रंग की चुनरी अर्पित करें. मान्यतानुसार, शुक्रवार के दिन इस विधि से मां लक्ष्मी का अभिषेक करने पर उनकी असीम कृपा प्राप्त होती है, जिसके परिणास्वरूप आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे अच्छी होने लगती है.।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad