पखांजूर/कांकेर से CNI NEWS शंकर सरकार की रिपोर्ट। मो-6268535584
पखांजूर: पखांजूर में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, युवक की हत्या के बाद ग्रामीणों में उबाल।
पखांजूर क्षेत्र अंतर्गत पीवी 27 हृदयपुर गांव में जमीन विवाद ने भयावह रूप ले लिया। मात्र 40 डिसमिल जमीन को लेकर हुए विवाद में 24 वर्षीय युवक जीवेश मजुमदार की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना बीते रविवार सुबह की है, जहां 7 आरोपितो ने मिलकर युवक पर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हमले में मृतक के परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हो गए हैं।
घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपितो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन इसके बावजूद ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। अतिक्रमण को लेकर नाराज ग्रामीणों ने बैठक आयोजित जिसमें जानकारी मिला कि आरोपित पक्षकार वाले जमीन का स्टे ऑडर लेकर आ गए है, जिसे जानने के बाद ग्रामीणों ने रैली निकालकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
रैली के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण आरोपीत के घर के पास पहुंच गए और घर में घुसने की कोशिश करने लगे। स्थिति को गंभीर होता देख पुलिस ने सूझबूझ से भीड़ को नियंत्रित किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि इस दौरान कुछ महिलाओं द्वारा कुर्सियां व अन्य सामान तोड़फोड़ किया गया, वहीं किसी अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से धान के पुआल (पैरा) में आग भी लगा दी।
ग्रामीणों का आरोप है कि जब तक अतिक्रमण नहीं हटाया जाएगा, तब तक मृतक का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। इसी के चलते पिछले चार दिनों से शव मर्चुरी में रखा हुआ है।
मामले को लेकर प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
इस संबंध में एसडीएम टी आर देवांगन ने बताया,
जब तक स्थगन आदेश नहीं हटेगा तब तक अतिक्रमण को नहीं हटाया जा सकता है। सामान्य प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन किसी भी अप्रिय घटना को घटना से पहले रोकने के लिए पूरी तरह से तैयारी में है ग्रामीणों से भी लगातार बातचीत की जा रही है ग्रामीणों ने सकारात्मक जवाब दिया है कि जल्द ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.