Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, April 11, 2026

विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति भुगतान के लिए आधार सीडेड खाता अनिवार्य कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने बैंक एवं डाक विभाग को दिए निर्देश

 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति भुगतान के लिए आधार सीडेड खाता अनिवार्य



कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने बैंक एवं डाक विभाग को दिए निर्देश


कवर्धा, 10 अप्रैल 2026। कबीरधाम जिले के समस्त शालाओं में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की राज्य छात्रवृत्ति का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाना है। शासन द्वारा लिए गए इस निर्णय के तहत विद्यार्थियों के बैंक खातों का आधार से सीडेड होना अनिवार्य किया गया है। 




जिले में राज्य छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत अब तक 37 हजार 599 विद्यार्थियों का आधार सीडिंग कार्य पूर्ण किया जा चुका है। हालांकि, संस्थाओं से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनेक विद्यार्थियों के बैंक खातों में अभी भी आधार सीडिंग नहीं होने की स्थिति सामने आई है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जिले के सभी शाखा प्रबंधकों एवं डाक विभाग को निर्देशित किया है कि वे विद्यालयों में शिविर आयोजित कर विद्यार्थियों के निःशुल्क आधार सीडेड बैंक खाते खोलें। साथ ही जिन विद्यार्थियों के खातों में आधार सीडिंग नहीं हुई है, उनके खातों को शीघ्र आधार से लिंक किया जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि इस कार्य को प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि पात्र विद्यार्थियों को शासन द्वारा प्रदायित छात्रवृत्ति राशि का लाभ समय पर मिल सके।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad