Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, April 11, 2026

स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के आयोजन से ग्रामीणों को मिला लाभ आकांक्षी विकासखंड बोड़ला में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर हुए अनेक कार्यक्रम

 स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के आयोजन से ग्रामीणों को मिला लाभ



आकांक्षी विकासखंड बोड़ला में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर हुए अनेक कार्यक्रम


कवर्धा, 10 अप्रैल 2026। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत विकासखंड बोड़ला में स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं को उनके स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

जिला पंचायत सीईओं श्री अभिषेक अग्रवाल ने बताया की जागरूकता गतिविधियाँ के आयोजन में विभागों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान ए.एन.सी. जांच, बाल वृद्धि निगरानी एवं अनुपूरक पोषण पंजीकरण जैसी महत्वपूर्ण सेवाएँ प्रदान की जा रही है। साथ ही गर्भवती महिलाओं, बच्चों एवं आमजन को स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का काम हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि आकांक्षी विकासखंड बोडला में संपूर्णता अभियान 2.0 संचालित है। इस दौरान विभिन्न विभाग अपनी जन कल्याणकारी योजनाओं से स्थानीय समुदाय को लाभान्वित कर रहे है। स्वास्थ्य शिक्षा पोषण जैसे महत्वपूर्ण कारकों के द्वारा स्थानीय समुदाय को विकास के मुख्य धारा से जोड़ने का काम हो रहा है। इसी क्रम में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करना एवं समुदाय को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करने यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को पूरक पोषण आहार के रूप में रेडी टू ईट का वितरण किया गया तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को स्वादिष्ट व्यंजन परोसा गया।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad