नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन के लिए रिटर्निग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निग ऑफिसर नियुक्त
कवर्धा, 10 अप्रैल 2026। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा ने छत्तीसगढ़ नगर पालिका निर्वाचन नियम 1994 के नियम 13 एवं 14 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अधिकारियों को नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन के लिए रिटर्निग आॅफिसर एवं सहायक रिटर्निग आॅफिसर नियुक्त किया है। कलेक्टर श्री वर्मा ने नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को रिटर्निग ऑफिसर और तहसीलदार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहसपुर लोहारा को सहायक रिटर्निग ऑफिसर नियुक्त किया है।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.